फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Laborer burnt to death after coming under high tension line

Moradabad News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसा मजदूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Laborer burnt to death after coming under high tension line
बिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

मकरंदपुर गांव में सोमवार शाम बिजली का खंभा लगाते समय मजूदर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। गांव में नए फीडर के लिए लाइन बिछाई का काम चल रहा है। इसी को लेकर यह खंभा लगाया जा रहा था। मजदूर को गंभीर हालत में दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जलालपुर विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में मकरंदपुर में गांव और खेत में लगे नलकूपों का फीडर अलग-अलग करने के लिए नई बिजली लाइन बिछाई जा रही है। बिजली लाइन डालने का ठेका पावर कॉरपोरेशन ने जिस कंपनी को दिया है उसी कंपनी का बिलारी क्षेत्र के ही एक गांव निवासी ठेकेदार ट्रैक्टर-ट्रॉली, ड्रिल मशीन, बिजली का खंभा व कुछ मजदूर लेकर सोमवार दोपहर मकरंदपुर गांव पहुंचा था। गांव के पास ड्रिल मशीन से गड्ढा खोदने के बाद खंभा खड़ा किया जा रहा था। क्षेत्र के बकैनिया चांदपुर गांव निवासी मजदूर रामनिवास (35) खंभे को नीचे से पकड़े थे। इसी दौरान खंभा एक साइड झुक गया। खंभे को जिस स्थान पर रस्सी से बांधकर सीधा किया जा रहा था उस स्थान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है।
विज्ञापन



सीमेंट से बने खंभे के बीच में लोहे का तार पड़ा होने के चलते खंभे का तार वाला हिस्सा हाइटेंशन लाइन से छू गया, जिससे नीचे खंभे पकड़े बैठे मजदूर रामनिवास करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह झुलसकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर काम कर रहे अन्य मजदूर भाग गए। ठेकेदार ने मजदूर को बेहोशी की हालत में निजी वाहन से मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रात में ही उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। मंगलवार दोपहर तक दिल्ली के अस्पताल में उपचाराधीन मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है। जलालपुर विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अवनीश सिंह ने बताया कि कंपनी के ठेकेदार की ओर से नई बिजली लाइन बनाई जा रही है। लाइन बनाने के दौरान किसी लापरवाही की पूरी जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन








शटडाउन ले लिया होता तो नहीं होता हादसा



मकरंदपुर गांव के पास नई विद्युत लाइन डालने के दौरान यदि नियमानुसार शटडाउन लिया गया होता तो यह हादसा नहीं होता। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण ठेकेदार से सवाल किया कि बिजली का खंभा लगाने के स्थान के पास से जब हाईटेंशन बिजली लाइन जा रही है, तो शटडाउन क्यों नहीं लिया गया। हालांकि इस पर ठेकेदार ने कोई जवाब नहीं दिया। मामले में ठेकेदार से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। वहीं करंट की चपेट में आकर झुलसे मजदूर रामनिवास के शरीर से धुआं निकलने का वीडियो भी कई व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो रहा है।





फोटो परिचय- चार, पांच, छह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed