{"_id":"69addc90b67d8da6f000f4fb","slug":"laborer-attacked-with-sickle-serious-injury-to-nose-thakurdwara-news-c-307-1-smbd1005-106240-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मजदूर पर दरांती से किया हमला, नाक पर गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मजदूर पर दरांती से किया हमला, नाक पर गंभीर चोट
Mon, 09 Mar 2026 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। क्षेत्र के गांव जेतिया फिरोजपुर में रविवार सुबह पॉपुलर के पेड़ काटने के दौरान हुए विवाद में दरांती से हमले में एक मजदूर घायल हो गया, जिसकी नाक पर गहरी चोट लग गई। घायल मजदूर को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
बताते है कि वीरपुर निवासी इस्माइल, शकील समेत पांच मजदूर रविवार सुबह करीब 11 बजे कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम जैतिया फिरोजपुर के रकबे में पॉपुलर के पेड़ काटने के लिए पहुंचे थे, तभी गांव के किसान ऋषिपाल ने अपने खेत में खड़े पॉपुलर के पेड़ अकरम नाम के ठेकेदार को बेच दिए थे।
ठेकेदार ने पेड़ों की कटाई के लिए मजदूरों को मजदूरी पर भेजा था। पेड़ काटते समय एक पेड़ पास के दूसरे खेत में गिर गया। इसी बात को लेकर खेत स्वामी और मजदूरों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में विवाद में बदल गई। आरोप है कि पिता पुत्र ने मजदूरों पर दरांती से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में इस्माइल की नाक पर दरांती लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और काफी खून बह गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद