फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   kya khatam ho paiga parking ka intjar

क्या इस बार खत्म हो पाएगा पार्किंग का इंतजार

Sun, 19 Nov 2017 12:18 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
kya khatam ho paiga parking ka intjar
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कहने को तो अपना शहर स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल है। पीतल के बूते मुरादाबाद का नाम देश ही नहीं विदेशों तक जाना जाता है। इसी शहर से साढ़े सात हजार करोड़ रुपये का सालाना निर्यात होता है। लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था किसी छोटे कस्बे से भी बदतर है।

पूरे शहर में एक भी पब्लिक पार्किंग नहीं है और सड़क पर वाहन खड़ा करो तो पुलिस टू चेन कर ले जाती है। लोगों की मजबूरी है घर से तो निकलेंगे ही। लेकिन निगम है कि पार्किंग नहीं देता और सड़क पर वाहन खड़ा करो तो पुलिस डंडा दिखाती है।
विज्ञापन


मोटा टैक्स चुकाने के बाद भी शहर के लोगों को बाजारों या शहर के दूसरे हिस्साें में पार्किंग नसीब नहीं है। पिछले 15 वर्षों से नगर निगम के हर चुनाव में यह एक बड़ा मुद्दा होता है। कमोबेश हर प्रत्याशी मल्टीस्टोरी पार्किंग बनवाने का वादा करता है। लेकिन यह वादा कभी हकीकत की जमीन पर नहीं उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम बोर्ड ने कई बार पार्किंग का प्रस्ताव पास किया। कई बार अफसरों ने इसकी ड्राइंग तक पेश कर दी। लगा पार्किंग बस अब बनने ही वाली है। लेकिन फिर समय के साथ यह प्रस्ताव कहीं फाइलों में दबकर रह गया। टाउन हाल पर जिस जमीन पर मल्टीस्टोरी पार्किंग प्रस्तावित है। वहां फड़ वालों ने अवैध कब्जे कर लिए हैं।

नगर निगम की नाक तले यहां टायलेट तक में फड़ लगने लगी हैं। स्थिति यह है कि नगर निगम खुद कई स्थानों पर सड़कों पर पार्किंग कराकर जाम के हालात पैदा कर रहा है। कंपनी बाग, कोर्ट रोड, पीएमएस और कांठ रोड पर मधुबनी पर सड़कों पर वाहन पार्क किए जा रहे हैं।

जमीन तलाश कर बनाई जाएगी पार्किंग: लाखन बसपा प्रत्याशी लाखन सिंह सैनी का कहना है कि टाउन हाल के पास पार्किंग की व्यवस्था थी। लेकिन अब वहां पार्किंग नहीं बची है। जिसकी वजह से शहर के बीचों बीच जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

उनका कहना है कि अगर वह मेयर बने तो सबसे पहले जमीन तलाश कर शहर में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। जिससे शहरवासियों को जाम से मुक्ति मिल सके।

पार्किंग बनवाकर जाम से निजात दिलाएंगे: यूसुफ सपा प्रत्याशी हाजी यूसुफ अंसारी का कहना है कि अगर जनता ने मेयर चुुना तो पार्किंग बनवाकर शहर को जाम से निजात दिलाने का काम करेंगे। एमडीए, आवास विकास, पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर पार्किंग बनवाएंगे।

ये पार्किंग बुधबाजार सहित दिल्ली रोड, कांठ रोड और रामपुर रोड पर बनवाई जाएंगी। इसके अलावा जाम से निजात दिलाने के लिए बस अड्डे को शहर से बाहर किया जाएगा।



इस बार जरूर बनाएंगे पार्किंग : विनोद
मुरादाबाद।
भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल का कहना है कि वह इस बार जीते तो पार्किंग जरूर बनवाएंगे। उन्हाेंने बताया कि इसके लिए उनके पास पूरी कार्ययोजना है। वह पार्किंग के लिए जमीन चिन्हित कर चुके हैं। भाजपा प्रत्याशी का कहना है कि बहुत जल्द मुरादाबाद स्मार्ट सिटी बनने जा रहा है। जिसके बाद पार्किंग, ट्रैफिक आदि की समस्याएं खुद ही दूर हो जाएंगी। उन्हाेंने कहा कि पहले की बात और थी तब उन्हाेंने विपक्ष की सरकारों में काम किया, जिसकी तमाम बंदिशें थीं।



जाम से मुक्ति को बनवाएंगे पार्किंग: रिजवान
मुरादाबाद।
कांग्रेस प्रत्याशी रिजवान कुरैशी का कहना है कि शहर में जाम की समस्या बड़ी समस्या है। यदि पब्लिक ने उन्हें मेयर बनाया तो वह इसे समस्या को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाएंगे। उन्हाेंने कहा कि शहर को बहुत पहले पार्किंग मिलनी चाहिए थीं। लेकिन अभी तक किसी ने भी पार्किंग नहीं बनवाईं। वह जीते तो मल्टीस्टोरी पार्किंग बनवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed