{"_id":"69e00363eeafc242ce01eb88","slug":"kv-navodaya-leads-in-dehradun-region-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-878992-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: देहरादून रीजन में केवी-नवोदय आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: देहरादून रीजन में केवी-नवोदय आगे
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद मंडल को समाहित करने वाले देहरादून रीजन में केंद्रीय विद्यालयों और जवाहर नवोदय विद्यालयों ने सीबीएसई 10वीं के नतीजों में शानदार प्रदर्शन किया, जबकि प्राइवेट स्कूल उनसे काफी पीछे रह गए।
आंकड़ों के अनुसार देहरादून रीजन में केवी के छात्रों का पास प्रतिशत 99.45 प्रतिशत और जेएनवी का 99.65 प्रतिशत रहा। यानी इन दोनों संस्थानों में लगभग हर छात्र पास हुआ।
इसके मुकाबले प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत सिर्फ 45.05 दर्ज किया गया, जो काफी कम है। देश के टॉप रीजन जैसे त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा में केवी-जेएनवी के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों का प्रदर्शन भी काफी बेहतर रहा है। जबकि देहरादून रीजन में प्राइवेट स्कूल उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। वहीं ओवरऑल प्रतिशत की बात करें तो 10वीं की परीक्षा के नतीजों में देहरादून रीजन का प्रदर्शन औसत से नीचे रह गया है।
विज्ञापन
कुल 91.59 फीसदी पास प्रतिशत के साथ देहरादून 22 रीजन की सूची में 16वें स्थान पर रहा, जो उसकी स्थिति पर सवाल खड़े करता है। इस साल कुल पास प्रतिशत 93.70 रहा, यानी देहरादून राष्ट्रीय औसत से भी करीब दो फीसदी पीछे है। जहां एक ओर त्रिवेंद्रम और विजयवाड़ा जैसे रीजन 99.79 फीसदी के साथ शीर्ष पर रहे। वहीं चेन्नई (99.58) और बेंगलुरु 98.91 प्रतिशत के साथ भी शानदार प्रदर्शन करते नजर आए।
तुलना करें तो देहरादून 91.59 फीसदी, लखनऊ (91.63) से भी थोड़ा पीछे रहा। भोपाल (92.48), पंचकूला (92.24) जैसे रीजन उससे काफी आगे निकल गए। देहरादून से बेहतर प्रदर्शन करने वालों में गुरुग्राम (93.21), भुवनेश्वर (94.67) और अजमेर (94.78) जैसे रीजन भी शामिल हैं।
इन रीजन से आगे रहा अपना परिणाम: सीबीएसई मुख्यालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक देहरादून रीजन के छात्रों ने प्रयागराज (89.45), पटना (89.33) और नोएडा (87.66) जैसे कुछ रीजन से बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन यह बढ़त भी ज्यादा संतोषजनक नहीं मानी जा रही।
सबसे नीचे गुवाहाटी (85.32) और रांची (86.18) रहे हैं। सीबीएसई 10वीं में इस साल 24.83 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 23.16 लाख छात्र पास हुए। पास प्रतिशत में मामूली 0.04 फीसदी की बढ़ोतरी जरूर हुई, लेकिन देहरादून रीजन इस सुधार का फायदा उठाने में नाकाम रहा। ब्यूरो