{"_id":"6202cd31c05a866629533cef","slug":"kushank-murder-case-sports-businessman-wanted-to-shift-to-another-city-city-news-mbd4183478138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशांक हत्याकांड: दूसरे शहर में शिफ्ट होना चाहता था स्पोर्ट्स कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशांक हत्याकांड: दूसरे शहर में शिफ्ट होना चाहता था स्पोर्ट्स कारोबारी
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा विहार के कुशांक हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़कर आगे बढ़ रही है। अब सामने आया है कि कुशांक मुरादाबाद से कहीं दूसरे शहर में शिफ्ट होना चाहते थे। उन्होंने अपने एक दोस्त से कई बार इसकी चर्चा भी की थी। परिजन का कहना है कि कुशांक ने अपने दोस्त से कहा था कि मुरादाबाद में मेरे बहुत दुश्मन हो गए हैं। अब यहां रहने का मन नहीं करता है। पता नहीं कौन मुझे कहां क्या नुकसान पहुंचा दे।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अरन्या सिग्नेचर अपार्टमेंट निवासी अशोक गुप्ता के 30 वर्षीय बेटे कुशांक गुप्ता की 12 जनवरी की रात रामगंगा विहार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कुशांक की सिद्धवली नाम से स्पोर्ट्स एवं गिफ्ट की दुकान है। घटना के समय उनका कर्मचारी शिवम, निवासी गंगा मंदिर हरथला दुकान बंद कर रहा था, जबकि वह दुकान के बाहर कार में कुत्ते रख रहे थे। इसी दौरान कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मारकर दी थी।
पुलिस ने कुशांक के पिता अशोक गुप्ता की तहरीर पर बिजनौर जनपद के नूरपुर थानाक्षेत्र के कबीर नगर निवासी प्रियांशु गोयल और उसके भाई दवा व्यापारी हिमांशु गोयल के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने 15 जनवरी को आरोपी दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, तब से दोनों भाई जेल में बंद हैं। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि कुशांक के दोस्त ने उन्हें कुछ जानकारी दी है। दोस्त ने बताया कि कुशांक ने घटना से कुछ दिन पहले ही मुरादाबाद छोड़कर कहीं दूसरे शहर में शिफ्ट होने की जानकारी दी थी। दोस्त के शहर छोड़ने का कारण पूछने पर कुशांक ने बताया था कि यहां उसके बहुत दुश्मन हो गए हैं। पता नहीं कब कौन क्या नुकसान न पहुंचा दे। मैं अपने परिवार का इकलौता बेटा हूं। अगर, मेरे साथ कुछ हो गया तो मेरे परिवार का क्या होगा। अपनी जिंदगी से ज्यादा परिवार की चिंता रहती है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि विवेचना में कुछ लाइन मिली हैं। उन्हीं बिंदु पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
कुशांक ने पत्नी को की थी अंतिम कॉल
मुरादाबाद। पुलिस ने कुशांक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली, जिससे पता चला कि उन्होंने अंतिम कॉल अपनी पत्नी को की थी। पुलिस टीम ने इसकी पड़ताल की तो पता चला कि घटना से कुछ देर पहले ही कुशांक ने पत्नी को कॉल कर घर लौटने की बात कही थी। परिवार ने भी इसकी पुष्टि की है। ब्यूरो
तीसरे मोबाइल का नहीं खुला लॉक
मुरादाबाद। स्पोर्ट्स कारोबारी कुशांक गुप्ता के पास तीन मोबाइल थे। तीनों मोबाइल पुलिस ने घटना के बाद अपने कब्जे में ले लिए थे। दो मोबाइल को पुलिस चेक कर चुकी है, लेकिन तीसरे मोबाइल का अभी लॉक नहीं खुल पाया है। परिवार के सदस्य भी इस मोबाइल का पासवर्ड नहीं बता पाए हैं। पुलिस मोबाइल को साइबर एक्सपर्ट की मदद से लॉक खुलवाने का प्रयास कर रही है। ब्यूरो