फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kushank made Tiktok video of his death

कुशांक ने बनाया था अपनी मौत का टिकटॉक वीडियो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kushank made Tiktok video of his death
मुरादाबाद। कारोबारी कुशांक गुप्ता सोशल वर्क के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते थे। उनकी फेसबुक आईडी पर तमाम ऐसे वीडियो हैं। जिसमें वह जरूरतमंद लोगों की मदद करने के साथ ही जानवरों की सेवा भी करते नजर आ रहे हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर उनका सबसे ज्यादा वो टिकटॉक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने हंसी मजाक में अपनी मौत का वीडियो बना लिया था।
विज्ञापन

कुशांक ने उस वक्त ऐसा कतई नहीं सोचा होगा कि उनका ये वीडियो एक दिन सच साबित हो जाएगा। वीडियो में उन्होंने अपने माथे पर पट्टी बांध रखी है। इसके अलावा उनके कपड़े और फर्श पर खून के छींटे भी दिख रहे हैं। करीब एक साल पहले कुशांक ने टिकटॉक वीडियो को फेसबुक पर पोस्ट किया था। जिसके बैक ग्राउंड में जिंदगी बेवफा है ये माना मगर.... संगीत सुनाई देता है। इस वीडियो पर 37 लाइक और सात कमेंट्स आए हैं। इसके अलावा भी कई और वीडियो उन्होंने शेयर किए थे।
विज्ञापन

वेब सीरीज में भी नजर आए थे कुशांक
मुरादाबाद। क्रिकेट पर बनी वेब सीरीज की शूटिंग सोनकपुर स्टेडियम के अलावा मुरादाबाद के अन्य स्थानों पर भी हुई थी। अभिनेता शहबाज खान समेत अन्य कलाकार हैं। सीरीज लड़की और लड़कों के एक साथ मैच खेलने को लेकर बनी है। मुंबई से आए कलाकार सिद्धबली स्पोर्ट्स की दुकान में भी खरीदारी करने पहुंचे थे, जिसे वेब सीरीज में दिखाया गया है। इसके अलावा कुशांक भी वेब सीरीज का हिस्सा बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशांक के वीडियो वायरल करने पर एक घंटे में निलंबित हो गए थे चौकी इंचार्ज
मुरादाबाद। कुशांक की दुकान में सीसीटीवी कैमरे पहले से लगे हुए थे। करीब एक साल पहले दुकान के पास एक महिला से चेन छीन ली गई थी। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई, चौकी इंचार्ज ने गंभीरता नहीं दिखाई थी। इसके बाद कुशांक ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल कर दिया था। तत्कालीन एसएसपी ने सीधे चौकी इंचार्ज से घटना के बारे में पूछ लिया था। तब चौकी इंचार्ज ने एसएसपी को ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार कर दिया था। चौकी इंचार्ज को एसएसपी ने तुरंत ही निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed