फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kundarki By Election: Send me jail and give them certificate of victory, SP candidate Rizwan gets angry police

Kundarki By Election: मुझे जेल में डालकर उन्हें जीत का प्रमाणपत्र दे दो, पुलिस पर भड़के सपा प्रत्याशी रिजवान

Fri, 08 Nov 2024 10:27 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 08 Nov 2024 10:27 AM IST
सार

कुंदरकी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी हाजी रिजवान की पुलिस से नोकझोंक का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें उन्होंने पुलिस पर विपक्षी को समर्थन देने का आरोप लगाया। हाजी रिजवान का कहना है कि पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है। सपा ने निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग चुनाव आयोग से की।

विज्ञापन
Kundarki By Election: Send me jail and give them certificate of victory, SP candidate Rizwan gets angry police
कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी रिजवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंदरकी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा गठबंधन के प्रत्याशी हाजी रिजवान की पुलिस से तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हाजी रिजवान पुलिस से कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें जेल में डाल दो और विपक्षी प्रत्याशी को जीत का प्रमाणपत्र दे दो।

विज्ञापन


यह वीडियो मूंढापांडे थाने के बाहर का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार हाजी रिजवान अपने एक समर्थक को थाने से छुड़ाने के लिए पहुंचे थे। 46 सेकेंड के इस वीडियो में सपा प्रत्याशी थाने के बाहर सड़क पर कुछ पुलिसकर्मियों पर अपना गुस्सा उतारते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान वह दरोगा से कह रहे हैं कि उन्हें कोई बात नहीं करनी है बल्कि आरपार करना है। पुलिस उन्हें जेल में डाल दे और विपक्षी को जीत का प्रमाणपत्र दे दे। कोई चुनाव नहीं रह गया है। सबकुछ पुलिस के बल पर हो रहा है। लाठी बजे या गोली, वह तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में हाजी रिजवान के साथ सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह और कुछ समर्थक भी नजर आ रहे हैं। हाजी रिजवान ने बताया कि बुधवार की रात वह बिलारी में एक शादी समारोह में पहुंचे थे। यहां पुलिस ने उनके एक समर्थक को शादी समारोह से ही उठा लिया था और थाने पर बिठा लिया था।

उनके समर्थक को शादी से उठाए जाने की सूचना पर ही वह थाने पर पहुंचे थे। सपा प्रत्याशी ने पुलिस पर सत्ता के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। कहा वह इसकी शिकायत चुनाव आयोग में भी कर चुके हैं। पुलिस पूरी तरह से लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

उपचुनाव को निष्पक्ष कराने की मांग

समाजवादी पार्टी ने बैठक कर उपचुनाव को निष्पक्ष कराने की मांग चुनाव आयोग से की है। वहीं आगामी जनसभाओं को सफल बनाने को लेकर मंथन किया। हाईवे स्थित गांव डोमघर में हाजी मोहम्मद रिजवान के कार्यालय पर हुई बैठक में रामपुर के सपा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी, संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क माैजूद रहे। 

इसके अलावा कांठ विधायक कमाल अख्तर, ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान खां, बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान, पूर्व विधायक अनीसुर्रहमान सैफी, जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव, हाजी मोहम्मद उस्मान आदि सपा नेता मौजूद रहे।



इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन पर सपा कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाने और परेशान करने का आरोप लगाया है। साथ ही निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed