फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kundarki By Election: Festival is over... now campaigning gain momentum, Yogi and Akhilesh rally proposed

Kundarki By Election: त्योहार खत्म... अब कुंदरकी में जोर पकड़ेगा प्रचार, योगी और अखिलेश की रैली प्रस्तावित

Sun, 03 Nov 2024 10:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 03 Nov 2024 10:25 AM IST
सार

कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में 13 नवंबर को मतदान होना है। भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य नेता रैलियां करेंगे। सपा प्रत्याशी मो. रिजवान के लिए अखिलेश यादव मैदान में उतरेंगे। त्योहारी सीजन खत्म होने के बाद प्रचार अभियान में तेजी आएंगी।

विज्ञापन
Kundarki By Election: Festival is over... now campaigning gain momentum, Yogi and Akhilesh rally proposed
कुंदरकी उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

त्योहार के समापन के साथ ही अब कुंदरकी विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव का प्रचार जोर पकड़ेगा। 13 नवंबर को मतदान होगा। ऐसे में 11 नवंबर की शाम तक ही प्रचार किया जा सकता है। संभावना है कि अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश यादव इसी सप्ताह रैलियां करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बताया कि पार्टी प्रत्याशी रामवीर सिंह के समर्थन में मुख्यमंत्री आठ या नौ नवंबर को रैली करने के लिए आ सकते हैं। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रभारी मंत्री अनिल सिंह, जसवंत सैनी, दानिश आजाद जैसे नेताओं का भी आना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


साथ ही केंद्रीय मंत्रियों के भी चुनाव प्रचार में आने की संभावना है। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में हर दिन पार्टी का कोई बड़ा नेता स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रचार का जिम्मा संभालेगा। वहीं, सपा और कांग्रेस के गठबंधन प्रत्याशी हाजी मो. रिजवान के समर्थन में पूर्व सीएम अखिलेश यादव की रैली प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के अनुसार अखिलेश यादव की रैली संभवत: नौ या दस नवंबर को हो सकती है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पांच नवंबर को रैली करने के लिए पहुंचेंगे। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, इंद्रजीत सरोज, कमाल अख्तर और ओम प्रकाश सिंह के भी चुनाव प्रचार में शामिल होने की संभावना है।

इसके अलावा बसपा प्रत्याशी रफतउल्ला के समर्थन में आकाश आनंद की भी रैली प्रस्तावित है। पार्टी के मुख्य सेक्टर प्रभारी निर्मल सिंह सागर के अनुसार आनंद आकाश संभवत: दस नवंबर को पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रैली करेंगे।

सपा प्रत्याशी ने पुलिस पर धमकी देने का आरोप लगाया 

कुंदरकी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी मो. रिजवान ने पुलिस पर वोटरों को धमकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने चुनाव पर्यवेक्षक को इस संदर्भ में पत्र भी लिखा है। हाजी रिजवान ने पत्र के माध्यम से कहा कि उपचुनाव में प्रचार के दौरान उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वह जहां भी प्रचार कर रहे हैं, वहां पुलिस पहुंचकर लोगों को धमकी दे रही है। पुलिस के कारण वोटरों के अंदर डर पैदा हो रहा है। पुलिस सिर्फ वोटर ही नहीं बल्कि ग्राम प्रधान, नगर पंचायत वार्ड के सदस्य, कारोबारियों व अन्य लोगों को वोटिंग के दिन क्षेत्र से दूर रहने की हिदायत दे रही है।

उन्होंने कहा कि एसडीएम बिलारी व खंड विकास अधिकारी बिलारी की ओर से भी लोगों को तरह-तरह के प्रलोभर दिए जा रहे हैं। हाजी रिजवान ने अपने पत्र में कुंदरकी, मैनाठेर और, मूंढापांडे और कटघर पुलिस पर आरोप लगाया है। उन्होंने हर पोलिंग बूथ पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed