{"_id":"6719e2525ea73c1514001236","slug":"kundarki-by-election-bjp-fielded-ramveer-singh-bsp-candidate-filed-nomination-sp-did-not-reveal-its-cards-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kundarki By Election: भाजपा ने रामवीर सिंह को उतारा, बीएसपी ने किया नामांकन, गठबंधन ने इन्हें दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kundarki By Election: भाजपा ने रामवीर सिंह को उतारा, बीएसपी ने किया नामांकन, गठबंधन ने इन्हें दिया टिकट
Thu, 24 Oct 2024 11:34 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:34 AM IST
सार
कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी दलों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। गठबंधन (सपा और कांग्रेस) ने हाजी रिजवान को मैदान में उतारा है। बीजेपी ने राजवीर सिंह ठाकुर पर भरोसा जताया है। उधर, बसपा से रफतउल्ला खां उर्फ छिद्दा ने नामांकन करवाया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह और बसपा प्रत्याशी रफतउल्ला खां
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने रामवीर सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने को कहा है। उधर, बसपा प्रत्याशी रफतउल्ला खां उर्फ नेता छिद्दा ने अपना नामांकन दाखिल किया। दावा किया कि इस बार लोगों के सहयोग से कुंदरकी सीट बसपा ही जीतेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस सपा गठबंधन ने हाजी रिजवान को फिर से मैदान में उतार दिया है। वह आज नामांकन भी करवाएंगे। अब इस सीट पर नामांकन में सिर्फ दो दिन बाकी हैं। बुधवार तक कुल 52 पर्चे बिक चुके थे लेकिन दो ही नामांकन दाखिल हुए। बसपा प्रत्याशी रफतउल्ला पार्टी पदाधिकारियों और समर्थकों के साथ बुधवार को आंबेडकर पार्क में इकट्ठा हुए।
विज्ञापन
यहां से समर्थकों के साथ बसपा प्रत्याशी कलक्ट्रेट के गेट तक गए तो पुलिस ने अधिक लोगों को अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद बसपा प्रत्याशी पांच लोगों के साथ अंदर नामांकन के लिए गए। एक घंटे में नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद बसपा प्रत्याशी बाहर निकले। उन्होंने पत्रकारों के सामने जीत का दावा किया।
विज्ञापन
बसपा प्रत्याशी के साथ पूर्व सांसद गिरीश चंद, मुख्य सेक्टर प्रभारी जाफर मलिक और डॉ. रणविजय सिंह, निर्मल सागर, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बसपा प्रत्याशी से पहले मंगलवार को आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चांद बाबू भी नामांकन कर चुके हैं।
अभी किसी अन्य दल या निर्दलीय प्रत्याशी की ओर से कोई नामांकन नहीं करवाया गया है। नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्तूबर है। 13 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को मतगणना है।