{"_id":"671b4bf1be295fc24500c857","slug":"kundarki-by-election-bjp-candidate-ramveer-singh-arrived-nomination-minister-and-state-president-were-presen-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kundarki By Election: नामांकन कराने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह, मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी रहे माैजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kundarki By Election: नामांकन कराने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह, मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी रहे माैजूद
Fri, 25 Oct 2024 01:12 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:12 PM IST
सार
कुंदरकी उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहे। रामवीर की सपा प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान से तीसरी बार टक्कर होने जा रही है। जहां पार्टी को उनकी जीत की उम्मीद है।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
कुंदरकी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए घोषित भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इससे पहले भाजपा नेताओं ने बैठक की। नामांकन के दाैरान प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, यूपी सरकार में मंत्री गुलाबो देवी और धर्मपाल सिंह भी माैजूद रहे। शुक्रवार को ही नामांकन का आखिरी दिन भी है।
विज्ञापन
भाजपा के जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने बताया कि नामांकन से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबह आंबेडकर पार्क सिविल लाइंस में एकत्र हुए। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा क्षेत्रीय महामंत्री एवं कुंदरकी विधानसभा प्रभारी हरीश ठाकुर, जेपीएस राठौर, गुलाब देवी, जसवंत सिंह भी शामिल हुए।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्यशी रामवीर दो बार कुंदरकी और एक बार देहात विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके हैं। पार्टी को भरोसा है कि रामवीर ही सपा प्रत्याशी मोहम्मद रिजवान का मुकाबला कर सकते हैं। रामवीर की मोहम्मद रिजवान से तीसरी बार टक्कर होने जा रही है। हालांकि, भाजपा प्रत्याशी को अपनी पहली जीत की तलाश है।
विज्ञापन
मूंढापांडे के दाैलारी निवासी रामवीर सिंह ने 1993 में भाजपा से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। पार्टी में उन्होंने जिला महामंत्री की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन किया। सीएम योगी के करीबियों में उनकी गिनती होती है। 2007 में रामवीर सिंह देहात विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे।
इस चुनाव में सपा प्रत्याशी उस्मानुल हक को 49,194 मत और भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह को 46,034 मत मिले थे। रामवीर सिंह लगभग तीन हजार मतों से चुनाव हार गए थे