फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kshatriya Mahasabha and Karni Sena demonstrated

Moradabad News: गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में क्षत्रिय महासभा और करणी सेना ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Kshatriya Mahasabha and Karni Sena demonstrated
मुरादाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने आंबेडकर पार्क सिविल लाइंस से जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते हुए पदाधिकारियों ने हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कुंवर रंजीत सिंह ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर में घुसकर निर्मम हत्या की गई है। इससे संपूर्ण राजपूत समाज में रोष व्याप्त है। उन्होंने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने मृतक के परिजनों को 11 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और सुरक्षा के लिए पुलिस सहायता दिलाने की मांग की। साथ ही आश्रित परिजनों को नौकरी दिलाने की मांग की। पदाधिकारियों का कहना है कि यदि हत्यारे शीघ्र गिरफ्तार नहीं हुए तो क्षत्रिय समाज की ओर से सड़कों पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान चंद्रभन सिंह, नीरज सोलंकी, अरविंद कुमार राठौर, सोमपाल सिंह राठौर, संजीव चौहान, डॉ. केपी सिंह, कृपाल सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, ठाकुर पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज महाराणा प्रताप चौक पर प्रदर्शन की दी चेतावनी
मुरादाबाद। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा (पंजी) के प्रदेश प्रभारी सौरभ ठाकुर ने कहा कि एक गुट ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। उसका चीफ जेल में बंद है। हत्यारों को कड़ी सजा दिलवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ऐसा करने में विफल होती है तो पूरे देश के क्षत्रिय समाज से एक साथ बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोगामेड़ी को अपनी हत्या का अंदेशा पहले से था। इसलिए पिछली सरकार को उन्हें सुरक्षा देनी चाहिए थी। उन्होंने बृहस्पतिवार दोपहर महाराणा प्रताप चौक पर बड़ा प्रदर्शन करने और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने की चेतावनी दी। सौरभ ठाकुर ने कहा कि महाराणा प्रताप चौक पर ही रेल रोकने की योजना बनाई जाएगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष अनुज सिंह, महानगर अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, युवा अध्यक्ष समीर सिंह,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सिसोदिया, राजपूत करनी सेना के पश्चिम यूपी के संगठन मंत्री विकास चौहान, करनी सेना जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, सनी ठाकुर आदि मौजूद रहे।



हत्यारों को जल्द सजा दिलवाने के लिए किया प्रदर्शन
मुरादाबाद। करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने हनुमान मूर्ति तिराहे पर सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की गई। इस दौरान करणी सेना जिलाध्यक्ष ठाकुर अखिलेश सिंह कठेरिया, अभिरित प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह कठेरिया, ठाकुर अंकुल सिंह कठेरिया, ठाकुर अमित सिंह कठेरिया, प्रिंस ठाकुर, विजय चौहान, अरविंद कुमार राठौर, रंजीत सिंह, उमंग चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed