{"_id":"6a06344b267083692d0faccd","slug":"kiln-worker-dies-after-being-electrocuted-while-trying-to-remove-a-fallen-wire-during-a-storm-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-111849-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आंधी में गिरे तार को हटाने में करंट लगने से भट्ठा मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आंधी में गिरे तार को हटाने में करंट लगने से भट्ठा मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। सहसपुर गांव के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह खेत में गिरे करंट प्रवाहित तार को हटाने में ईंट भट्ठा मजदूर मोहम्मद सलीम (60) की मौत हो गई। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने के बाद मजदूर के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
सहसपुर गांव के मोहल्ला सुलेमानी मस्जिद निवासी मोहम्मद सलीम बीते दो वर्ष से सहसपुर गांव के पूरब में जंगल में स्थित एक ईंट भट्ठे पर ईंटे पाथने का काम करते थे। वह बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे घर से भट्ठे के पूरब में स्थित खाली खेत में जा रहे थे। वहां बुधवार देर रात आई आंधी में विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूटकर गिरे हुए थे। मजदूर मोहम्मद सलीम ने ईंट पाथने के स्थान से टूटे तार को हाथ से हटाना चाहा, तभी करंट से जोर का झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मोहम्मद सलीम का बेटा रेहान बृहस्पतिवार सुबह सात बजे जब ईंट पाथने गया तब उसने पिता को टूटे विद्युत तार के निकट जमीन पर मृत पड़ा देखा। रेहान की रोने की आवाज सुनकर भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर भी पहुंच गए, बाद में मजदूर सलीम के परिजनों के अलावा ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर थाना बिलारी के सहसपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पहले तो मजदूर के परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। बाद में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सलीम अंसारी और ईंट भट्ठा एसोसिएशन के अध्यक्ष हाजी वाजिद अंसारी ने परिजनों को समझाकर शांत किया। उसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
ईंट भट्ठा मजदूर मोहम्मद सलीम अपने परिवार की गुजर बसर का अकेला सहारा था। परिवार में पत्नी शमीम जहां के अलावा छह बेटियां अजमाइन, नाजरीन, जैनब, अनीसा, अंजुम और इल्मा तथा चार बेटे रेहान, अरमान, फरमान और फुरकान हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
बिलारी। करंट प्रवाहित टूटे जर्जर तार की चपेट में आकर वृद्ध ईंट भट्ठा मजदूर की मौत हो जाने की घटना के विरोध में घटनास्थल पर मौजूद आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लगभग एक माह पहले सहसपुर गांव के जंगल में करंट प्रवाहित टूटे विद्युत तार की चपेट में आकर जंगल में डनलप गाड़ी लेकर जा रहा किसान मामूली झुलस गया था जबकि विद्युत करंट से उसके एक बैल की मौत हो गई थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सलीम अंसारी के नेतृत्व में मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि बार-बार विद्युत अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत करने के बाद भी विद्युत लाइनों के जर्जर तार नहीं बदले जा रहे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने मांग उठाई कि संबंधित विद्युत लाइन की देखरेख करने वाले विद्युत कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज किया जाए तथा मृतक भट्ठा मजदूर के आश्रित परिजनों को विद्युत विभाग से उचित मुआवजा दिलाया जाए। इस संबंध में विद्युत उपखंड सहसपुर के एसडीओ और विद्युत उपकेंद्र सहसपुर के जेई से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
फोटो परिचय-01,02,03,04,05,06,07