फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kidney and liver tests are not being conducted in the CHC lab.

Moradabad News: सीएचसी की लैब में नहीं हो रहीं किडनी और लिवर की जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Kidney and liver tests are not being conducted in the CHC lab.
कांठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की लैब में करीब पंद्रह दिन से खराब केएफटी व एलएफटी मशीन अब तक ठीक नहीं हो पाई है। जिसके कारण किडनी और लिवर से संबंधित जांचें प्रभावित हो रही हैं। मरीजों को सीएचसी से मायूस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कांठ और उमरी कलां नगर क्षेत्रों के साथ ही करीब 201 गांवों के लोग इलाज के लिए आते हैं। सीएचसी में रोजाना करीब 400 से 500 रोगियों की ओपीडी हो रही है। गर्मी की वजह से डायरिया और बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। अस्पताल के पीछे स्थित ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (लैब) में अन्य जांचें हो रही हैं, लेकिन केएफटी और एलएफटी मशीन 21 मई से खराब है। जिस कारण किडनी और लिवर की समस्या से परेशान रोगियों को यहां से बिना जांच के ही लौटना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को लैब टेक्नीशियन चितरंजन ने बताया कि मशीन खराब होने की शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। इंजीनियर के आते ही मशीन में आई खराबी को दूर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed