फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kidnapping of employee from insurance company office

Moradabad News: बीमा कंपनी के दफ्तर से कर्मचारी का अपहरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping of employee from insurance company office
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी स्थित निजी बीमा कंपनी के दफ्तर से एक कर्मचारी को कार सवार अगवा कर ले गए। कर्मचारी का आरोप है कि तीन दिन पहले एक पार्टी के दौरान हुई कहासुनी में उसके ही दफ्तर के एक अन्य कर्मचारी ने अपने साथियों के साथ उसे अगवा कर पीटने के बाद वापस दफ्तर के बाहर ही छोड़ दिया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कटघर के गाड़ीखाना निवासी मयंक शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह निजी बीमा कंपनी के दफ्तर में कार्यरत है। तीन दिन पहले कंपनी की ओर से एक पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें अन्य कर्मचारी और महिला कर्मचारी भी शामिल हुई थीं। एक महिला कर्मचारी से नागफनी क्षेत्र में रहने वाला कर्मचारी बातचीत कर रहा था। इस पर मयंक शर्मा ने आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद सभी लोग अपने-अपने घर चले गए थे। मयंक का कहना है कि शनिवार शाम करीब पौने पांच बजे वह दफ्तर में मौजूद था। इसी दौरान दूसरा कर्मचारी अपने पांच साथियों के साथ कार से आ गया और उसे अगवा कर ले गया। बुद्धि विहार में ले जाकर पिटाई की। इसके बाद फिर से उसे दफ्तर के बाहर छोड़कर भाग गया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। घायल का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed