{"_id":"60e495978ebc3e72d925b810","slug":"kidnapped-girl-reached-police-station-with-her-handicapped-husband-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अगवा बताई गई युवती दिव्यांग पति के साथ पहुंची कोतवाली, बोली- हम कर चुके हैं शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अगवा बताई गई युवती दिव्यांग पति के साथ पहुंची कोतवाली, बोली- हम कर चुके हैं शादी
Tue, 06 Jul 2021 11:10 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:10 PM IST
सार
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग दो साल से रामपुर जनपद के स्वार निवासी दिव्यांग युवक से चल रहा था। युवक दोनों टांगों से दिव्यांग है। दोनों ने शादी करने का वादा किया और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : social media
विस्तार
अमरोहा में प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने दिव्यांग युवक के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। वह प्रेमी से पति बने युवक के साथ उसके घर चली गई। परिजनों ने बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद युवती खुद ही दिव्यांग पति को लेकर कोतवाली पहुंच गई और उल्टा परिजनों पर धमकाने का आरोप लगाया।
यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग दो साल से रामपुर जनपद के स्वार निवासी दिव्यांग युवक से चल रहा था। युवक दोनों टांगों से दिव्यांग है। दोनों ने शादी करने का वादा किया और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली।
कुछ दिन तो युवती अपने घर पर ही रही। लेकिन सोमवार की सुबह वह घर छोड़ कर दिव्यांग पति के घर पहुंच गई। आरोप है कि युवती यह बात वह अपने परिजनों को बताकर गई थी। लेकिन बेटी के जाने के बाद युवती की मां सोमवार रात को कोतवाली पहुंची और बेटी के अपहरण का आरोप लगाया।
विज्ञापन
अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने छानबीन की तो मंगलवार की दोपहर युवती अपने दिव्यांग पति को लेकर कोतवाली पहुंच गई। व्हीलचेयर पर बैठे पति को दिखाकर कहा कि हम दोनों बालिग हैं। दोनों शादी कर चुके हैं। अब परिजन फोन पर धमकी दे रहे हैं।
युवती के बयान दर्ज कर पुलिस ने दोनों को घर भेज दिया है। इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि युवती ने दिव्यांग युवक से कोर्ट मैरिज कर ली है। बालिग होने पर दोनों घर भेज दिया गया है।