{"_id":"5d3b60ae8ebc3e6cb66e882b","slug":"kidnapped-child-remnant-work-city-news-mbd316460878","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा से अगवा मासूम से साल भर कराई चाकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा से अगवा मासूम से साल भर कराई चाकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। हरियाणा के बल्लभगढ़ की एक बच्ची को अगवा कर लिया गया। बच्ची एक साल से मां-बाप से अलग है और उसे इस दौरान कई लोगों के पास भेजा गया। बच्ची को अब मुरादाबाद पुलिस ने बरामद कर लिया है। यहां पर वह संभल की एक बुजुर्ग महिला के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी।
बाल कल्याण समिति की सदस्य नीतू सक्सेना ने बताया कि बच्ची की उम्र करीब छह साल है। उसने बताया कि उसके माता, पिता के बीच विवाद रहता था। वह एक साल पहले अपनी मां के साथ घूमने के लिए घर से बाहर निकली थी। इस दौरान ही उसे एक व्यक्ति ने उठा लिया। वह बच्ची को लेकर अपने घर चला गया, जहां पर उसे आठ दिन तक बंद कमरे में रखा गया। इसके बाद बच्ची को महमूद नगर नामक स्थान पर ले जाकर दूसरे व्यक्ति के पास छोड़ दिया गया। वहां ये बच्ची आठ दिन तक रही। बच्ची से घरेलू काम कराया गया। इसके बाद बच्ची को संभल के कमालपुर में तीसरे व्यक्ति के पास छोड़ दिया गया। इस परिवार में एक बुुजुर्ग महिला रहती थी। जिनके साथ बच्ची बृहस्पतिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी। रेलवे स्टेशन के पास बच्ची उस बुजुर्ग महिला से बिछड़ गई। यहां एक व्यक्ति ने उसे रोते देखा तो जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। जिसके बाद बच्ची को चाइल्ड लाइन भेज दिया गया। शुक्रवार को मामला बाल कल्याण समिति के समक्ष आया तो बच्ची को बाल आश्रय ग्रह रेलवे कालोनी भेज दिया गया है। बच्ची के माता, पिता को तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है। नीतू सक्सेना ने बताया कि इस मामले में हरियाणा पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।