फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   kidnapp of student

कार सवारों ने छात्र का किया अपहरण, पांच घंटे बाद छोड़कर भागे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
kidnapp of student
अगवानपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में आशियाना पुलिस चौकी के पास से शनिवार शाम कार सवारों एक छात्र का अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे छजलैट क्षेत्र में ले गए। करीब पांच घंटे तक उसे कार में घुमाने के बाद छोड़कर आरोपी भाग गए। पुलिस की शुरुआती जांच में छात्र और आरोपियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के शेरुआ धर्मपुर निवासी हिमांशु कश्यप डीफार्मा प्रथम वर्ष का छात्र है। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात गांव में रहने वाले एक युवक ने उसके मकान के आगे अपनी बुलेट से पटाखे छोड़े थे। हिमांशु के परिवार ने विरोध किया तो उसने गाली गलौज की थी। शुक्रवार को शेरुआ चौराहे पर हिमांशु ने अपने साथियों के साथ युवक की पिटाई कर दी थी। इस पिटाई में युवक घायल हो गया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली। पुलिस ने दबाव बनाकर हिमांशु को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया था। हिमांशु पुलिस के डर से रिश्तेदारी में जा रहा था। इसके लिए उसने एक रिश्तेदार को विवेकानंद स्थित आशियाना पुलिस चौकी के पास बुलाया था। दोपहर करीब तीन बजे कार से युवक अपने दो दोस्तों के साथ उसके पास आ गया। तीनों लोग हिमांशु को कार में अपहरण करके एक जंगल में ले गए। हिमांशु कुछ देर तक रिश्तेदार को नहीं मिला तो बेचैनी बढ़ गई। उसका फोन भी बंद हो गया। परिजन घबरा गए। उन्होंने पुलिस चौकी अगवानपुर पर सूचना दी। इसके बाद वह सिविल लाइंस थाने में गए। पुलिस और गांव वाले छात्र की तलाश में जुट गए। हिमांशु पक्ष के लोगों ने युवक के पिता पर दबाव बनाया तो पांच घंटे बाद आरोपी युवक हिमांशु को छजलैट थाना क्षेत्र में कार से फेंक कर भाग गए। छात्र किसी तरह घर पहुंचा। उसको देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली। हिमांशु ने परिजनों को बताया कि आरोपी उसको जंगल में ले गए थे, जहां उन्होंने उसकी पिटाई की है। उन्होंने जान से मारने की नियत से तमंचा उसकी कनपटी पर लगा दिया। सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी ने बताया कि छात्र का मेडिकल कराया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed