फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kicked and punched in front of the deputy CMO who came to investigate

Moradabad News: जांच करने पहुंचे डिप्टी सीएमओ के सामने चले लात घूंसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kicked and punched in front of the deputy CMO who came to investigate
अगवानपुर। कस्बे में शिकायतकर्ता को साथ लेकर निजी क्लीनिक की जांच करने गए डिप्टी सीएमओ के सामने ही क्लीनिक कर्मचारी और शिकायतकर्ता भिड़ गए। क्लीनिक के भीतर जमकर लात घूंसे चले। अफरातफरी के माहौल में डिप्टी सीएमओ खुद को बचाकर पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने क्लीनिक के कर्मचारी की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बा अगवानपुर के मोहल्ला कुरैशियान में डॉ. हिबा परवीन का लाइफ केयर क्लीनिक है। डॉ. हिबा के जेठ और क्लीनिक का काम देखने वाले बब्बू हुसैन ने बताया कि पीर का बाजार में उनकी छोटी बहन रहती है। दिसंबर 2022 में बहन के देवर इकराम की कैंसर से मौत हो गई थी। इकराम के ससुर रईस अहमद निवासी अमरोहा के नौगांवा सादात थाना के गांव लकलेट ने बब्बू पर दामाद का इलाज करने का आरोप लगाया था। रईस अहमद ने सीएमओ कार्यालय मुरादाबाद में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि बब्बू अपंजीकृत डॉक्टर है। इसके बावजूद उसने कैंसर से पीड़ित इकराम का इलाज किया। उसके इलाज के दौरान इकराम की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल इस मामले की जांच के लिए अगवानपुर स्थित लाइफ केयर क्लीनिक पहुंचे। उनके साथ टीम के सदस्यों के अलावा शिकायतकर्ता रईस अहमद और उसके गांव का निसार भी था। डिप्टी सीएमओ ने बब्बू व रईस अहमद को एक कमरे में बैठा लिया।उन्होंने बब्बू को पुराने क्लीनिक की कुछ तस्वीरे दिखाई। उन्होंने बब्बू से शिकायतकर्ता रईस के सामने ही सवाल जवाब किए। डिप्टी सीएमओ के सामने ही दोनों में नोकझोंक शुरू हो गई। दोनों में गली गालोच से बात मारपीट तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लीनिक के भीतर ही दोनों में पक्षों में लात घूंसे चलने लगे। मरीज क्लीनिक से बाहर निकल गए। वहीं होमगार्ड और टीम के लोगों ने डिप्टी सीएमओ को बड़ी मुश्किल से बाहर निकला। डिप्टी सीएमओ पुलिस चौकी पहुंचे। इसके बाद पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस कर्मी दोनों पक्षों को थाने ले गए। चौकी इंचार्ज मृदुल कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां आने की उनको कोई सूचना नहीं दी थी। पीड़ित का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed