{"_id":"6afe0d8af618bc8dec0b77db","slug":"khurshid-did-not-survive-bilari-news-c-307-1-smbd1005-107818-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सोना हाथ से गया, जमीन भी बेची फिर खुर्शीद की नहीं बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सोना हाथ से गया, जमीन भी बेची फिर खुर्शीद की नहीं बची जान
Thu, 19 Nov 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। कैंसरग्रस्त राजमिस्त्री खुर्शीद अहमद ने इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार गए जिनका बुधवार की शाम घर पर ही निधन हो गया। पीड़ित परिवार गम से बेहाल नजर आया। गौरतलब है कि कुंदरकी नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी कैंसरग्रस्त राजमिस्त्री खुर्शीद अहमद (42) बीते आठ माह से बीमार चल रहे थे। आर्थिक तंगी के चलते परिजनों ने बेहतर इलाज कराने का प्रयास किया। यहां तक कि बेहतर इलाज के लिए बैंक से गोल्ड लोन लेने का प्रयास भी किया था लेकिन बैंक से अपनी मौसी तबस्सुम के साथ घर लौटे वक्त राजमिस्त्री की बेटी निमरा के हाथ से छह तोला सोने के आभूषण से भरी थैली पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे गिर गई थी जिसको एक युवक उठाकर ले गया था।सीसीटीवी कैमरे में थैली उठाकर ले जाने की घटना कैद हुई थी। 19 दिन के बाद डीआईजी के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज थी लेकिन तीन माह के बाद भी पुलिस लाखों रुपये के आभूषण से भरी थैली बरामद नहीं कर पाई है। विवेचक संजय त्यागी का कहना है कि अभी जांच चल रही है। वहीं पता चला है कि परिजनों ने कैंसरग्रस्त राजमिस्त्री का इलाज कराने के लिए परिजनों ने कई बीघा जमीन भी बेची थी लेकिन कोई भी जनप्रतिनिधि मदद के लिए आगे नहीं आया। अब खुर्शीद की मौत के बाद पत्नी और तीन बच्चों के सामने गुजर-बसर संकट खड़ा हो गया है।
फोटो संख्या आठ भेजा है।
विज्ञापन
फोटो संख्या आठ भेजा है।
