{"_id":"61a5282a5e75f3591804df9e","slug":"khadi-is-the-identity-and-pride-of-our-country-ritesh-gupta-city-news-mbd4110570170","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादी हमारे देश की पहचान और शान : रितेश गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादी हमारे देश की पहचान और शान : रितेश गुप्ता
विज्ञापन
मुरादाबाद। यदि आप राजस्थान की बीकानेरी नमकीन के शौकीन हैं, या फिर ऑरगेनिक गुड़ या शक्कर का असली स्वाद लेना चाहते हैं, तो परिवार सहित दीनदयाल नगर के युवा केंद्र आइए। सोमवार से खादी ग्रामोद्योग का 10 दिवसीय मंडलीय खादी महोत्सव और प्रदर्शनी की शुरुआत हो गई है। प्रदर्शनी में कश्मीरी शॉल और सूट के भी स्टाल लगाए गए हैं। यहां कई राज्य और जिलों में तैयार होने उत्पादों के स्टॉल इसमें लगे हैं। सोमवार को महोत्सव की शुरुआत शहर विधायक रितेश गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि खादी हमारे देश की पहचान है।
सोमवार को कार्यक्रम में शहर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि सरकार भी इसे बढ़ावा दे रही है, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर लोग इन्हें अपने रोजगार का जरिया बना सकते हैं। एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि खादी के कपड़ों की आज भी जबर्दस्त मांग है। इस तरह की प्रदर्शनी और मेले समय समय पर लगते रहने चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह ने कहा कि खादी देश की शान है। ये बेजोड़ है।
इस तरह के मेले ओर प्रदर्शनी समय समय पर होते रहने चाहिए। एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से लाभार्थियों में आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा बढ़ती है। केनरा बैंक के आरएम प्रमोद शर्मा ने कहा कि उनका बैंक खादी ग्रामोद्योग की प्रत्येक योजना में सही पात्रों को लाभान्वित करेंगे। खादी ग्रामोद्योग के उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजीव त्यागी ने बताया कि ये प्रदर्शनी आठ दिसंबर तक चलेगी। इसमें लोग परिवार सहित आएं और शॉपिंग करें।
विज्ञापन
इनका रहा सहयोग
रविंद देवी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी बिजनौर कुंवरसैन, संभल से संजीदा बेगम, अमरोहा से सतबीर सिंह आदि। अवध युवा कल्याण परिषद के मंत्री अनिल सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रदीप शर्मा ने किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रहेगी धूम
मुरादाबाद। महोत्सव में शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। इसके लिए स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा और हुनर का प्रदर्शन करेंगे। इसमें गीत, नृत्य, कविता, काव्य पाठ होगा। आज (मंगलवार) को शाम सात बजे काव्य पाठ होगा। इसमें प्रख्यात व्यंगकार डॉ. आलोक सक्सेना और इकबाल आदि कवि शामिल होंगे।