फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   KGB ki student rahi frist

भारत्तोलन व शक्तित्तोलन की चैंपियन बना केजीके कालेज

Fri, 01 Dec 2017 01:32 AM IST
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Dec 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
KGB ki student rahi frist
वेट लिफ्टिंग - फोटो : SELF
एसएल एजूकेशनल इंस्टीट्यूट पल्लूपुरा घोसी में गुरुवार को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय भारत्तोलन और शक्तितोलन शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता 2017 आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्राचार्य केजीके कालेज डॉ. हरबंश दीक्षित ने प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्घ 18 कालेज की टीम ने प्रतिभाग किया। भारोत्तोलन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 56 किग्रा में त्रिवेंद्र केजीके कालेज, 69 किग्रा में दीपक भारद्वाज बरेली कालेज बरेली, 77 किग्रा में पंकज कुमार लाल बहादुर शास्त्री कालेज बिजनौर, 85 में प्रियांक सिंह केजीके कालेज मुरादाबाद, 94 किग्रा में अजीत सिंह केजीके कालेज, 105 किग्रा में दिव्यांशु सिंह लक्ष्य कालेज स्यौहारा विजयी रहे।
विज्ञापन


महिला वर्ग में 48 किग्रा में शिल्पी गिंदू देवी कालेज बदायूं, 53 आंचल दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय, 58 किग्रा में नेहा गिंदू देवी बदायूं, 63 किग्रा में उमा खान गर्वमेंट रजा कालेज रामपुर, 69 किग्रा में काजल केजीके कालेज, 75 किग्रा में नीलम दयानंद आर्य कन्या महाविद्यालय ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन



शक्तित्तोलन में पुरुष वर्ग में 59 किग्रा कुलदीप एनएमएसएन दास कालेज बदायूं, 66 किग्रा में शाने आलम केजीके कालेज, 74 किग्रा में अरविंद गौतम केजीके, 83 किग्रा में विपिन कुमार केजीके कालेज, 93 किग्रा में अजीत सिंह केजीके कालेज विजेता घोषित किए गए। महिला वर्ग में 43 शिल्पी गिंदू देवी कालेज बदायूं, 48 किग्रा में कीर्ति एपीएम कालेज बदायूं, 53 किग्रा में रोशमा गिंदू देवी कालेज बदायूं, 84 किग्रा स्वाति एएस कालेज बदायूं, 84 किग्रा से अधिक वर्ग में कामिनी केजीके कालेज ने प्रतियोगिता अपने नाम की।


ओवर ऑल चैंपियन की ट्राफी केजीके कालेज को मिली। सभी विजेता खिलाड़ियों मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह और विशेषज्ञ डॉ. अनिल कुमार चौहान रहे। इस दौरान आयोजन सचिव सावंत शर्मा, प्राचार्य डॉ. प्रशांत चौहान, वीरेंद्र राय, प्रफुल्ल दीक्षित, शरद कुमार, जितेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह, राकेश कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed