फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kerala Police arrested accused of gang rape six people made 14-year-old girl a victim of lust

रामपुर: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को केरल पुलिस ने किया गिरफ्तार, छह लोगों ने 14 वर्षीय किशोरी को बनाया हवस का शिकार

Tue, 28 Sep 2021 08:04 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर 
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर  Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 28 Sep 2021 08:04 PM IST
सार

पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने लड़की के पड़ोस में रहने के दौरान उससे दोस्ती बढ़ाई थी।

विज्ञापन
Kerala Police arrested accused of gang rape six people made 14-year-old girl a victim of lust
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल पुलिस ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में गंज थाना क्षेत्र के सैजनी नानकार गांव निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। मंगलवार दोपहर को केरल पुलिस युवक को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन


वर्ष 2020 में केरल में 14 साल की किशोरी के साथ छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। नाबालिग पीड़िता ने अस्पताल के डॉक्टरों को काउंसिलिंग के दौरान इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने लड़की के पड़ोस में रहने के दौरान उससे दोस्ती बढ़ाई थी। इसके बाद आरोपियों ने उसका शारीरिक शोषण शुरू कर दिया था। आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया।
विज्ञापन


कुछ दिन बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी। किशोरी ने अस्पताल के डॉक्टरों को काउंसिलिंग के दौरान पूरी बात बताई, जिसके बाद मामला सामने आया। किशोरी की मां नहीं है। वहीं, पिता दिल्ली में काम करते हैं। वह अपने बुजुर्ग दादा-दादी के साथ रहती है। इस मामले को लेकर ही केरल पुलिस गंज थाना पहुंची थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को केरल पुलिस ने आरोपी सैंजनी नानकार गांव निवासी एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में युवक फरार चल रहा था। मंगलवार को केरल पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed