फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   kavi sameelan in mit

Moradabad News: साहित्यकारों ने काव्य पाठ कर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
kavi sameelan in mit
मुरादाबाद। तुमसे बिछड़ के दिल को ठिकाना नहीं मिला, फिर प्यार का हंसी वो जमाना नहीं मिला। यह रचना प्रस्तुत की डॉ. अर्चना गुप्ता ने। साहित्यिक संस्था अर्पण एक साहित्यिक यात्रा का रविवार को अधिष्ठापन समारोह, काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

एमआईटी सभागार में संस्था के संरक्षक दीपक बाबू सीए, अनीता गुप्ता, सरिता लाल, वैशाली रस्तोगी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। काव्य गोष्ठी में साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं को प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। मयंक शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर साहित्यकारों को मंच पर आमंत्रित किया। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि तुमसे बिछड़ के दिल को ठिकाना नहीं मिला, फिर प्यार का हंसी वो जमाना नहीं मिला। डॉ. रीता सिंह ने कहा कि सूरत प्राची से जब झांके, धरती पर मुस्काता कौन। ओंकार सिंह विवेक, विनीत आशना, रचना शास्त्री ने भी अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। संस्था के संस्थापक सचिव डॉ. पंकज दर्पण अग्रवाल ने संस्था के उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि अर्पण में देश विदेश के साहित्यकारों को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में इंडोनेशिया निवासी वैशाली रस्तोगी को शॉल पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी साहित्यकारों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लीलाधर, आयुषी का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed