फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kaushal murder: The killers were after Kaushal, shot him as soon as he reached in dark

Kaushal murder: कौशल के पीछे लगे थे हत्यारे.. अंधेरे में पहुंचते ही मारी गोली, पुलिस ने खंगाले 200 कैमरे

Fri, 21 Jun 2024 12:54 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 12:54 PM IST
सार

मुरादाबाद की एकता कॉलोनी में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी खंगाले हैं। अधिकारियों के मुताबिक हत्याकांड में शामिल आरोपियों के बारे में कुछ जानकारी हाथ लगी है।  

विज्ञापन
Kaushal murder: The killers were after Kaushal, shot him as soon as he reached in dark
मुरादाबाद में कौशल की हत्या के बाद नाराज परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौशल हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग हाथ लग गए हैं। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से लेकर घटनास्थल और एकता कॉलोनी तक 200 से ज्यादा कैमरों की फुटेज खंगाली है। पुलिस को कुछ फुटेज में दो संदिग्ध युवक कौशल के पीछे पीछे चलते दिख रहे हैं। जिस जगह कौशल गोली मारी गई थी। वहां न कोई कैमरा है और न और रोशनी थी।

विज्ञापन

अंधेरे में पहुंचते ही हत्यारों ने कौशल को सिर में पीछे से तमंचा सटाकर गोली मारी और भाग गए। अंधेरा होने के कारण हत्यारे किस दिशा में भागे थे। इसका कोई पुष्ट सबूत अब तक पुलिस को नहीं मिल पाया है। कौशल बुधवार रात रामलीला मैदान के पास गोद भराई की पार्टी में खाना बनाने गया था।
विज्ञापन

रात करीब सवा 11 बजे वह काम खत्म करने के बाद पैदल ही घर आ रहा था। वह पुतली रोड से होते हुए सूत मिल के पीछे वाले रास्ते पर मंदिर से आगे निकला ही था। अंधेरे मोड़ पर पीछा कर रहे हत्यारों ने उसके सिर में पीछे से गोली मार दी थी। इसके बाद हत्यारे भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kaushal murder: The killers were after Kaushal, shot him as soon as he reached in dark
मुरादाबाद में कौशल की हत्या के बाद नाराज परिजन - फोटो : अमर उजाला

कौशल के हाथ में टंगी खाने की थैली भी गिर गई और खाना बिखर गया था। बृहस्पतिवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने पुलिस टीमें आसपास के क्षेत्र में फुटेज चेक करने के लिए लगा दीं। लेकिन अफसरों के जाने के बाद पुलिसकर्मी भी चले गए। जबकि परिजन मांग कर रहे थे कि आस पड़ोस के कैमरे चेक करें।

Kaushal murder: The killers were after Kaushal, shot him as soon as he reached in dark
मुरादाबाद में कौशल की हत्या के बाद नाराज परिजन - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद परिवार के लोग और रिश्तेदार खुद ही कैमरे चेक करने लगे। कुछ जगह लोगों ने पुलिस के बिना कैमरे चेक कराने से इन्कार कर दिया था। तब परिजन भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी आए पूरे क्षेत्र में कैमरों की फुटेज खंगाली है।

जिससे दो संदिग्ध युवकों की तस्वीरें हाथ लग गई है। ये दोनों युवक कौशल का पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही गोली मारकर भाग निकले थे। अब पुलिस इन संदिग्धों की तलाश में  जुटी है। 

Kaushal murder: The killers were after Kaushal, shot him as soon as he reached in dark
मुरादाबाद में कौशल की हत्या के बाद नाराज परिजन - फोटो : अमर उजाला

सिर में पीछे से तमंचा सटाकर मारी गई गोली
पुलिस ने कौशल के शव का पैनल में पोस्टमार्टम कराया। इससे पहले शव का एक्सरे कराया गया। जिससे एंट्री व एग्जिट ज्वाइंट देखे गए। पोस्टमार्टम के दौरान डिजिटल फोटोग्राफी व वीडियो ग्राफी कराई गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, कौशल के सिर में पीछे से 315 बोर का तमंचा सटाकर गोली मारी गई थी। गोली सिर के अंदर फंसी मिली है। जिससे ब्रेन फट गया था। इसके अलावा कौशल के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है।

Kaushal murder: The killers were after Kaushal, shot him as soon as he reached in dark
मुरादाबाद में कौशल की हत्या के बाद नाराज परिजन - फोटो : अमर उजाला

एक माह पहले मंडी समिति में आढ़त को लेकर हुआ था विवाद
मुरादाबाद। कौशल के पिता सीताराम सैनी ने बताया कि शादी विवाह का सहालग नहीं होने पर कौशल मंडी समिति में पल्लेदारी का काम भी कर लेता था। एक माह पहले अजय उर्फ प्रमोद से मंडी समिति में आढ़त लगाने को लेकर विवाद हुआ था।

इस मामले में आरोपी अजय उर्फ प्रमोद के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई हुई थी। तब से आरोपी और उसका भाई कौशल से रंजिश रखने लगा था। इसी विवाद में आरोपी ने अपने भाईयों के साथ मिलकर कौशल की हत्या की है। इस हत्याकांड को अंजाम देने में अजय उर्फ प्रमोद, उसके भाई सुनील, राजकुमार और अनिल शामिल हैं।

Kaushal murder: The killers were after Kaushal, shot him as soon as he reached in dark
मुरादाबाद में कौशल की हत्या के बाद नाराज परिजन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की मौजूदगी में किया गया अंतिम संस्कार
इस हत्याकांड को लेकर सुबह से ही लोगों में गुस्सा था। उन्होंने बृहस्पतिवार दोपहर मंडी चौकी पुलिस के सामने हंगामा भी किया था। जिसे देखते हुए पुलिस अफसरों ने कौशल के घर पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था।

अफसरों को सूचना मिली थी कि पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव रखकर जाम लगा सकते हैं। जिसे देखते हुए सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर कई थानों की पुलिस के साथ कौशल के घर के बाहर मौजूद रहे। बृहस्पतिवार शाम पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।

Kaushal murder: The killers were after Kaushal, shot him as soon as he reached in dark
मुरादाबाद में कौशल की हत्या के बाद नाराज परिजन - फोटो : अमर उजाला

इन चार बिंदुओं पर चल रही हत्याकांड की जांच

1- नामजद आरोपियों की क्या है भूमिका 
कौशल के पिता सीताराम सैनी ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि एक माह पहले उसके बेटे के साथ अजय उर्फ प्रमोद ने मारपीट की थी। पुलिस की एक टीम इसी एंगल को खंगाल रही है। हालांकि आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को अब तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है।

2- कार्यक्रम में तो नहीं हुआ किसी से विवाद
पुलिस की एक टीम ये भी देख रही है कि बुधवार रात कौशल जिस कार्यक्रम में खाना बनाने गया था। कहीं वहां किसी से उसका विवाद तो नहीं हुआ। अगर विवाद हुआ था तो किन लोगों से हुआ था और वो कहां रहते हैं। 

Kaushal murder: The killers were after Kaushal, shot him as soon as he reached in dark
मुरादाबाद में कौशल की हत्या के बाद नाराज परिजन - फोटो : अमर उजाला
3- कौशल के परिवार की कोई पुरानी रंजिश तो नहीं  
कौशल का परिवार मूलरूप से कटघर के रामनगर का रहने वाला है। अब पूरा परिवार प्रीतम नगर में किराये के मकान में रह रहा है। परिवार का कोई पुराना विवाद तो नहीं चल रहा है। 

4- मंडी से तो नहीं जुड़े तार
कौशल का एक माह पहले मंडी समिति में विवाद हुआ था। अब कौशल के पिता ने भी उन ही लोगों को नामजद किया है। पुलिस जांच कर रही है कि नामजद को फंसाने के लिए उनके किसी दुश्मन ने तो हत्याकांड को अंजाम नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed