फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   kathgodam passengers derailed

पटरी से उतरी ट्रेन, तीन घंटे ट्रैक बाधित

Fri, 30 Sep 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 30 Sep 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
kathgodam passengers derailed
पटरी से उतरी
मुरादाबाद रामनगर पैसेंजर ट्रेन को कोच गुरुवार को गोविंदनगर के नजदीक पटरी से उतर गया। ट्रैक में घुमाव वाले स्थान पर घटना हुई। गनीमत रही कि  कोच के चार पहिए ही पटरी से उतरे। इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। सूचना मिलने के साथ ही रेलवे टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और कोच को पटरी लाकर वर्कशाप में भेज दिया।
विज्ञापन


जबकि ट्रैक की मरम्मत कर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया। वहीं इस घटना से करीब तीन घंटे ट्रैक बाधित रहा। जिससे सुविधा स्पेशल ट्रेन, दुर्गियाना एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को खड़ा करना पड़ा। डिब्रूगढ़ 15329 को दलपतपुर में ही रोक लिया गया।  
विज्ञापन


 मुरादाबाद काठगोदाम (55301) पैसेंजर ट्रेन मुरादाबाद स्टेशन से गुरुवार को करीब 2:40 पर रवाना हुई थी। संभल फाटक पार करने के बाद ट्रेन गोविंदनगर के नजदीक से गुजर रही थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ ट्रेन में झटके लगने लगे। करीब सौ मीटर बाद झटकों के बाद ट्रेन रुक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्राइवर और गार्ड ने उतरकर देखा तो ट्रेन से तीसरा कोच पटरी से उतरा हुआ था। सौ मीटर से ज्यादा दूरी तक कोच के पहिए ट्रैक के स्लीपर पर घिसटे। जिस जगह घटना हुई वहां से ट्रैक में घुमाव है। ड्राइवर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने के साथ ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आननफानन में डीआरएम कार्यालय का साइरन बजाया गया।

डीआरएम सहित सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। ट्रेन करीब 2:50 पर पटरी से उतरी थी। करीब साढ़े तीन बजे एआरटी भी पहुंच गई। चार बजे कोच को पटरी पर रख दिया गया। पटरी पर रखने के बाद उसे चलाकर चेक किया गया तो कोच सही सलामत चल रहा था। इसके बाद कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया।


ट्रैक की मरम्मत के बाद ट्रेन को काठगोदाम के लिए रवाना किया। जबकि पटरी से उतरने वाले कोच को वर्कशाप भेज दिया गया। करीब तीन घंटे तक ट्रैक से ट्रेनों का संचालन बंद रहा। इस दौरान गाड़ियों को अप लाइन से गुजारा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed