{"_id":"57d9bd6b4f1c1bc372d47987","slug":"katariya-says-sp-going-on-a-family-skit","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में चल रहा फैमिली ड्रामा : कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में चल रहा फैमिली ड्रामा : कटारिया
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Thu, 15 Sep 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
ashok ktariya
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी में इन दिनों फैमिली ड्रामा चल रहा है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की छवि चमकाने के लिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव इस ड्रामे के रचनाकार है।
चाचा शिवपाल का कद छोटा करना और मंत्रियों को बर्खास्त करना इसी ड्रामे का हिस्सा है। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता अपराधों के चलते भयभीत है और भाजपा से ही उन्हें उम्मीदें हैं। निश्चित ही यूपी में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। यह बातें कटारिया ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहीं।
वह निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुरादाबाद पहुंचे थे। विस चुनाव में ब्रज क्षेत्र के समन्वयक बनाए गए अशोक कटारिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर हैं। दिनदहाडे़ सड़कों पर दुष्कर्म की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। लूट-डकैती से जनता त्रस्त है।
विज्ञापन
बसपा मुखिया मायावती चुनाव की टिकटें बेचकर अपना खजाना भरने में जुटी हैं। जनता की चिंता किसी को नहीं है। इस समय भाजपा के पक्ष में माहौल है। देश में पहली बार केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ बहुत कम समय में निचले स्तर तक पहुंच रहा है।