सपा नेता आजम खां ने अखिलेश यादव से हुई मुलाकात के बारे में बताने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि हम गुफ्तगू के बारे में बताएंगे तो हमारा ही नुकसान हो जाएगा। गिले-शिकवे के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज की मुलाकात में वह अकेले ही मिले। बसपा में जाने के सवाल पर कहा कि बुलाने वालों को पूरा हक है, वे अपना काम कर रहे हैं।
UP: 120 मिनट की मुलाकात... रिश्तों पर जमी बर्फ पिघली, आजम खां बोले- गुफ्तगू के बारे में बताएंगे तो नुकसान होगा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:22 AM IST
सार
सपा नेता आजम खां ने अखिलेश यादव से हुई मुलाकात का ब्योरा देने से मना कर दिया। कहा कि गुफ्तगू बताने से उनका ही नुकसान होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुलाकात में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। बसपा में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बुलाने वालों को बुलाने का हक है वह अपना काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन