फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Karuna Suicide Case: Bones of the head were broken after jumping from the fifth floor of the college

Karuna Suicide Case: कॉलेज की पांचवीं मंजिल से कूदने से टूट गई थी सिर की हड्डियां, डॉक्टर भी रह गए सन्न

Sun, 26 Nov 2023 02:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 26 Nov 2023 02:44 PM IST
सार

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में बीटेक की छात्रा करुणा विश्वकर्मा (20) ने सुसाइड नोट लिखकर पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी। छह घंटे के उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। कूदने के बाद चोट लगने से करुणा के सिर, पैर व हाथ की हड्डियां टूट गई थी। 

विज्ञापन
Karuna Suicide Case: Bones of the head were broken after jumping from the fifth floor of the college
मुरादाबाद के टीएमयू में पांचवीं मंजिल से कूदी छात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीएमयू में पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाली बीटेक की छात्रा करुणा विश्वकर्मा के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। इससे पता चला कि छात्रा के सिर, पैर और हाथ की हड्डियां टूट जाने और अधिक खून बह जाने की वजह से मौत हो गई थी। डॉक्टर के पैनल में कराए गए पोस्टमार्टम की डिजिटल वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।

विज्ञापन


शव मोर्चरी में रखवा दिया गया और उसके परिवार को इंतजार किया जा रहा है। मूल रूप से बिहार के मधुबनी जनपद के नगनिया की रहने वाली करुणा विश्वकर्मा टीएमयू में बीटेक मेकेनिकल प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार को वह परीक्षा देने गई थी। परीक्षा देने के बाद 11.30 बजे कॉलेज की पांचवीं मंजिल पर टहलने लगी थी।
विज्ञापन


इस दौरान उसने अपनी रूम पार्टनर और दोस्त आयुषी को फोन करके कहा-मैं तेरे लिए एक गिफ्ट छोड़ कर आई हूं। आयुषी ने जब कमरे में देखा तो वहां करुणा का सुसाइड नोट मिला था। जब तक आयुषी यह जानकारी विश्वविद्यालय प्रबंधन को देती, तब तक करुणा पांचवीं मंजिल से कूद चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब साढ़े 6 घंटे उपचार के बाद उसकी मौत हो गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर दिल्ली में रहने वाली करुणा की बुआ और फुफेरा भाई मुरादाबाद पहुंच गया था। शनिवार को पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।


जिससे पता चला कि छात्रा के सिर, पैर, हाथ और पीठ की हड्डियां टूट गई थी। जिससे अधिक खून बह जाने के कारण उसकी मौत हुई थी। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि परिवार की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed