फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kapoor Company took out a march

Moradabad News: कपूर कंपनी सब्जी मंडी बहाली की मांग को लेकर निकाला मार्च

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Kapoor Company took out a march
मुरादाबाद। रेलवे द्वारा कपूर कंपनी सब्जी मंडी उजाड़े जाने के विरोध में जीविका बचाओ आंदोलन समिति की ओर से कलक्ट्रेट गेट पर दिए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के 550 दिन पूरे होने पर पैदल मार्च निकाला गया। धरना स्थल पर सभा की गई। जिसमें वक्ताओं ने सब्जी, मछली मंडी बहाली की मांग की।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष हरकिशोर सिंह की अगुवाई पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत समिति पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कपूर कंपनी सब्जी मंडी से जुड़े लोग सुबह कपूर कंपनी पर एकत्र हुए और वहीं से हाथ में नारे लिखी तख्ती व बैनर लेकर पैदल मार्च निकालना शुरू कर दिया। यह पैदल मार्च कोर्ट रोड, ताड़ीखाना, गुरहट्टी होता हुआ कचहरी धरना स्थल पहुंच सभा में बदल गया। जिसमें वक्ताओं ने कपूर कंपनी सब्जी मंडी बहाली की मांग रेलवे प्रशासन से की। सभा में वक्ताओं ने स्मार्ट सिटी के नाम पर बुध बाजार समेत शहर के विभिन्न स्थानों पर की गई तोड़फोड़ का भी विरोध किया। इस दौरान हरिकिशोर सिंह, नसीम वारसी, मोहम्मद गौरी, श्याम सुंदर, राजवती, पूजा, माया, बाला, रामप्यारी, सुशीला, गबरू सैफी, सुखदेवी, रिंकू, चैनसुख, अंशू सक्सेना, कैसर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article