फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kapoor Company: 50% of the work of placing the girder is complete, the block remained for four hours

कपूर कंपनी : गर्डर रखने का 50 फीसदी काम पूरा, चार घंटे रहा ब्लाॅक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Kapoor Company: 50% of the work of placing the girder is complete, the block remained for four hours
मुरादाबाद। कपूर कंपनी पुल के निर्माण के लिए बृहस्पतिवार को भी चार घंटे का ब्लॉक रहा। रेलवे की इंजीनियर टीम व ठेकेदार के स्टाफ ने गर्डर रखने का 50 फीसदी काम पूरा कर लिया। इस दौरान दोपहर 12:40 से शाम 4:40 बजे तक रेलवे स्टेशन के तीन, चार व पांच नंबर प्लेटफाॅर्म बंद रहे। एक व दो नंबर प्लेटफाॅर्म से ही ट्रेनों को निकाला गया। साथ ही ब्लॉक के दौरान पुराना पुल लगभग हटा दिया गया है। इस दाैरान कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
विज्ञापन


रेलवे ने अब नौ मई को विश्राम रखा है। इसके बाद 10 व 11 मई को फिर चार-चार घंटे का ब्लॉक होगा और गर्डर रखने का काम पूरा किया जाएगा। रेलवे ने जून के अंत तक पुल को पैदल यात्रियों व दोपहिया वाहन चालकों के लिए खोलने का दावा किया है, इसलिए 15 मई से पुल पर रेलिंग लगाई जाएगी। इसके बाद ऊपरी सतह बिछाई जाएगी और पुल की फिनिशिंग की जाएगी।
विज्ञापन

ब्लाॅक के दूसरे दिन मुरादाबाद-दिल्ली रेलवे लाइन के ऊपर पुल के गर्डर रखे गए। अब 10 व 11 मई को मुरादाबाद-सहारनपुर रेलवे लाइन के ऊपर गर्डर रखे जाएंगे। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर एक व दो को ट्रेनों पर चार घंटे तक कोई ट्रेन नहीं आएगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि पुल निर्माण जल्द पूरा करने व गुणवत्तापरक कार्य करने के लिए टीम को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed