फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kapil is saving the environment along with educating

शिक्षित करने के साथ पर्यावरण को भी सहेज रहे कपिल

Mon, 30 Jan 2023 02:03 PM IST
ranjeett ranjeett अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद Published by: ranjeett ranjeett Updated Mon, 30 Jan 2023 02:03 PM IST
विज्ञापन
Kapil is saving the environment along with educating
बच्चों को बढ़ाते कपिल - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद। आशियाना निवासी कपिल कुमार ने इंजीनियरिंग की अच्छी खासी नौकरी को छोड़कर समाज सेवा को अपना भविष्य बना लिया है। कपिल अपने एनजीओ परिवर्तन द चेंज के माध्यम से शिक्षा, सेहत, पर्यावण संरक्षण के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन

  उनकी टीम जरूरतमंदों को रक्त देकर उनकी जान बचाने का भी कार्य करती है। उनका कहना है कि वह सभी सेवा नि:शुल्क करते हैं। खर्चों को पूरा करने के लिए समाज के लोगों से सहयोग लेते हैं। इसके अलावा घरों से रद्दी अखबार या कबाड़ को लेकर बेचते हैं और उससे होने वाली आय से वह समाज सेवा के कार्य कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

कपिल वर्ष 2013 में बीटेक करने के बाद रुद्रपुर में एक कंपनी में नौकरी कर रहे थे।
 एक वर्ष नौकरी करने के बाद उसमें मन नहीं लगा तो वापस आ गए और सिविल सर्विस की तैयारी करने लगे। इसमें वैकल्पिक विषय समाजशास्त्र लिया था। जब समाजशास्त्र की पढ़ाई की तो समाज के विभिन्न पहलुओं को जानने का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 इसी दौरान वह सोशल मीडिया पर समाज के विभिन्न मुद्दों पर ब्लॉग लिखते रहे। कुछ लोगों ने उनको लिखने के बजाय उन क्षेत्रों में काम करने के लिए प्रेरित किया। इन बातों को सुनकर उन्होंने वर्ष 2016 में अपने साथ पढ़े विद्यार्थियों को एकत्र किया और टीम बनाई। वो शहर में विभिन्न स्थानों पर जाकर शिक्षा और स्वच्छता पर कार्य करने लगे। उन्होंने अपने संगठन का नाम परिवर्तन द चेंज रखा। वर्ष 2017 में उन्होंने संगठन को एनजीओ में पंजीकृत करवा लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed