फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanwar Yatra: Police checking intensified in Moradabad, meat shops banned, liquor shops closed

Kanwar Yatra 2025: मुरादाबाद में पुलिस की चेकिंग तेज, मीट की दुकानें बंद... शराब की दुकानों पर डाला गया पर्दा

Sat, 12 Jul 2025 11:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 12 Jul 2025 11:42 AM IST
सार

कांवड़ यात्रा शुरू होते ही मुरादाबाद पुलिस एक्शन में आ गई। कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें बंद और शराब की दुकानों पर पर्दा डलवा दिया गया। होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों की किचन की भी चेकिंग की गई। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Police checking intensified in Moradabad, meat shops banned, liquor shops closed
मुरादाबाद में शराब की दुकानों पर लगा पर्दा - फोटो : संवाद

विस्तार

कांवड़ यात्रा शुरू होते ही पुलिस एक्शन में आ गई। शुक्रवार सुबह से ही पुलिस ने कांवड़ मार्ग की दुकानों पर पड़ने वाली मीट की दुकानें बंद करा दिया और शराब की दुकानों पर पर्दा डलवा दिया। इसके अलावा पुलिस टीमों ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में चेकिंग अभियान चलाया और रसोई भी चेक किए।

विज्ञापन


किचन में यह देखा गया कि क्या-क्या खाना तैयार हो रहा है। बृहस्पतिवार को पंचायत भवन में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने जिले भर से आए लोगों से संवाद किया था। इनमें डीजे संचालक, भंडारा आयोजक और कांवड़ जत्था प्रमुख शामिल हुए थे।
विज्ञापन


उन्होंने अफसरों के सामने कई मुद्दे उठाए और यह भी कहा कि कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें तो बंद कराई ही जाए। साथ ही शराब की दुकानों को भी बंद किया जाए। इस अफसरों ने आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में कुछ निर्णय लेंगे। सावन के पहले ही दिन शुक्रवार को कांठ, छजलैट, सिविल लाइंस, कोतवाली, गलशहीद, कटघर, मूंढापांडे, पाकबड़ा, मझोला समेत उन सभी थाना क्षेत्रों में शराब की दुकानों को पर्दे से ढकवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीट की दुकानें और मांसाहार परोसने वाले होटल, रेस्टोरेंट और ढाबे भी बंद करा दिए गए हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें बंद करा दी हैं। साथ ही शराब की दुकानों पर पर्दा डलवा दिया गया है।

एसपी सिटी ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने शुक्रवार सुबह कांठ रोड पर ब्लैक स्पॉट, कांवड़ शिविर स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने डिवाइडर ठीक करने और बैरियर लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा शुक्रवार शाम को वह दिल्ली रोड पर जीरो प्वाइंट पर पहुंचे और पुलिस बूथ व कांवड़ शिविर देखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed