फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanwar Yatra: More than 20 thousand general rail tickets sold in two days, roadways bus will run from Moradaba

Kanwar Yatra: दो दिन में 20 हजार से ज्यादा जनरल रेल टिकट बिके, मुरादाबाद व पीतलनगरी अड्डे से चलेगी रोडवेज बस

Mon, 05 Aug 2024 11:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 11:22 AM IST
सार

कांवड़ यात्रा के दौरान रेलवे की जनरल टिकटों की डिमांड अचानक बढ़ गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अबतक 20 हजार से भी ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। उधर, रोडवेज बसें अब मुरादाबाद और पीतलनगरी स्टैंड से संचालित की जाएंगी। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra: More than 20 thousand general rail tickets sold in two days, roadways bus will run from Moradaba
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा ने रेलवे के जनरल टिकटों की मांग बढ़ा दी है। गंगाजल लाकर भोले का अभिषेक करने की मंशा से जाने वाले श्रद्धालु मुरादाबाद से ब्रजघाट, हरिद्वार, ऋषिकेश व लक्सर जाने के लिए टिकट खरीद रहे हैं। लिहाजा मुरादाबाद से दो दिन में 20 हजार से ज्यादा जनरल टिकट बिक चुके हैं।

विज्ञापन


आम दिनों में आंकड़ा सात से आठ हजार प्रति दिन रहता है। इससे पहले जून में गर्मियों की छुट्टियों के कारण रेलवे जनरल टिकट से अच्छी आय हुई थी। जून में मुरादाबाद से कुल 3,04,188 टिकट बिके, जिनसे रेलवे को दो करोड़ 35 लाख रुपये की आय हुई।
विज्ञापन


जुलाई में मुरादाबाद से लगभग 2.93 लाख लोगों ने जनरल टिकट खरीदे। इससे रेलवे को 2.24 करोड़ रुपये की आय हुई। अब अगस्त के चार दिन में 50 हजार से ज्यादा टिकट बिके हैं। शुक्रवार को सबसे ज्यादा टिकट बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश व लक्सर स्टेशन पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है। आश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। डीआरएम समेत वरिष्ठ अधिकारी इन स्टेशनों का दौरा कर चुके हैं। ट्रेनों में अतिरिक्त अनारक्षित कोच भी लगाए गए हैं। 

इन ट्रेनों में लगे अतिरिक्त अनारक्षित कोच
ट्रेन नंबर         ट्रेन का नाम                   अतिरिक्त कोच की संख्या
04360         ऋषिकेश-चंदौसी पैसेंजर         तीन कोच
04359         चंदौसी-ऋषिकेश पैसेंजर         तीन कोच
04376         बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर            दो कोच
04375         अलीगढ़-बरेली पैसेंजर            दो कोच
04378         बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर            दो कोच
04377         अलीगढ़-बरेली पैसेंजर            दो कोच
04333         गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर     एक कोच
04334         नजीबाबाद-गजरौला पैसेंजर     एक कोच
04393         गजरौला-अलीगढ़ पैसेंजर         एक कोच
04394         अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर         एक कोच
04358         नजीबाबाद-मुरादाबाद पैसेंजर    एक कोच
04357         मुरादाबाद-नजीबाबाद पैसेंजर    एक कोच

मुरादाबाद व पीतलनगरी बस अड्डे से चलेंगी रोडवेज बसें
कांवड़ यात्रा सामान्य होने पर सोमवार सुबह 11 बजे से दिल्ली, अमरोहा, मेरठ आदि जगहों के लिए रोडवेज बसों का संचालन मुरादाबाद बस अड्डे से किया जाएगा। वहीं चंदौसी, संभल, रामपुर, बरेली, हल्द्वानी, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, लखनऊ जाने वाली बसों का संचालन पीतलनगरी बस अड्डे से होगा।

पीतलनगरी एआरएम प्रेम सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रियों की भीड़ के चलते बसों का संचालन आरटीओ ऑफिस व प्रेम वंडर लैंड पुल के पास बने अस्थायी बस अड्डों से किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा सामान्य होने पर बसों का संचालन पुराने मार्गों पर किया जाएगा।

इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासन से अनुमति मिलते ही सोमवार को 11 बजे से रोडवेज बसों का संचालन मुरादाबाद और पीतलनगरी बस अड्डे से शुरू कर दिया जाएगा। 

सिटी ई-बसें भी चलेंगी 

कांवड़ यात्रा के चलते शहर और हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन बंद किया गया था। इसके कारण शहर में ई-बसों का संचालन बंद हो गया था। शहर में चलने वाली 25 ई-बसें चार से नहीं चल रही थीं। ई-बस सेवा प्रबंधक बाबर खान ने बताया कि सोमवार से ई-बसों का संचालन भी निर्धारित समय और रूटों पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed