फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanwar special train started between Moradabad-Luxor, two more will run

Moradabad News: मुरादाबाद-लक्सर के बीच कांवड़ स्पेशल ट्रेन शुरू, दो और चलेंगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Kanwar special train started between Moradabad-Luxor, two more will run
मुरादाबाद। कांवड़ मेले के लिए मुरादाबाद-लक्सर के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन सोमवार से शुरू हो गया। योगनगरी ऋषिकेश व बरेली के बीच दो और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जो मुरादाबाद होकर गुजरेंगी। इनका संचालन तीन व छह अगस्त से होगा।
विज्ञापन

मुरादाबाद से लक्सर के बीच सावन स्पेशल ट्रेन (04322) रोजाना सुबह 4:15 बजे चलकर 7:15 बजे लक्सर पहुंचेगी। वापसी में (04321) लक्सर-मुरादाबाद सावन स्पेशल लक्सर से दोपहर 12 बजे चलकर दोपहर 3:15 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन के सभी कोच अनारक्षित होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा (14113-14) सूबेदारगंज-देहरादून-सूबेदारगंज लिंक एक्सप्रेस का ठहराव 22 जुलाई से तीन अगस्त तक ज्वालापुर, मोतीचूर व रायवाला स्टेशन पर भी होगा। (14309-10) देहरादून-उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस भी इन स्टेशनों पर ठहरेगी। (04303-04) बरेली-दिल्ली-बरेली पैसेंजर 22 जुलाई से 19 अगस्त तक प्रतिदिन कांकाठोर स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों में लगे अतिरिक्त अनारक्षित कोच
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम अतिरिक्त कोच की संख्या
04360 ऋषिकेश-चंदौसी पैसेंजर तीन कोच
04359 चंदौसी-ऋषिकेश पैसेंजर तीन कोच
04376 बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर दो कोच
04375 अलीगढ़-बरेली पैसेंजर दो कोच
04378 बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर दो कोच
04377 अलीगढ़-बरेली पैसेंजर दो कोच
04333 गजरौला-नजीबाबाद पैसेंजर एक कोच
04334 नजीबाबाद-गजरौला पैसेंजर एक कोच
04393 गजरौला-अलीगढ़ पैसेंजर एक कोच
04394 अलीगढ़-गजरौला पैसेंजर एक कोच
04358 नजीबाबाद-मुरादाबाद पैसेंजर एक कोच
04357 मुरादाबाद-नजीबाबाद पैसेंजर एक कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed