फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanwar path in bad condition, 30 potholes in three km on Kanth Road

Moradabad News: कांवड़ पथ बदहाल , कांठ रोड पर तीन किमी में 30 गड्ढे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:49 AM IST
विज्ञापन
Kanwar path in bad condition, 30 potholes in three km on Kanth Road
मुरादाबाद। लगातार खोदाई के चलते कांठ रोड का कांवड़ पथ बदहाल हो गया है। इस रोड के तीन किलोमीटर में 30 गड्ढे पाए गए हैं। वही अगवानपुर कांवड़ पथ में गड्ढों की संख्या 40 तक पहुंच गई है। लोनिवि के अभियंताओं का कहना है कि कांवड़ यात्रा से पहले ही रोड का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

बारिश होने के बाद जर्जर कांठ रोड पर गड्ढों में वाहनों के फंसने पर लोनिवि की कलई खुल गई है। जल निगम ने भटावली से लेकर पीएसी तिराहे तक जहां रोड की खोदाई की थी, उन स्थानों पर बसें, टेंपो और बाइक के पहिए दो दिन तक धंसने लगे। कांठ रोड के तीन किलोमीटर लंबाई में लगभग 30 गड्ढे हो गए हैं। 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने पर गड्ढों के चलते पैदल चलना मुश्किल हो जाएगा।इसके अलावा कांवड़ियों के साथ वाहन भी मौजूद रहेंगे। जिले के अधिकारी भी कांवड़ यात्रा से पहले रोड बनाने के लिए लोनिवि पर दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

लोनिवि ने बालू डालकर गड्ढों को पाटने की कोशिश की लेकिन गड्ढों में कोई कमीं नहीं हुई हैं। शहर से लेकर शेरूआ चौराहा अगवानपुर तक रोड जर्जर होने से काफी संख्या में गड्ढे हो गए हैं। इस मामले में स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की थी। हालत यह है कि आए दिन यहां बाइक सवार गिर रहे हैं। लोनिवि ने अकबर किला के नजदीक दो स्थानों पर चार पुलिया का निर्माण किया है, ताकि बारिश में जलभराव न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिया को जोड़ने वाले नालों के निर्माण के चलते रोड का काफी हिस्सा बाधित है। इस मामले में मंडलायुक्त के निर्देश पर लापरवाही की जांच अपर आयुक्त प्रशासन कर रहे हैं। इधर लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने रोड निर्माण में देरी के लिए जल निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं जल निगम के अधिशासी अभियंता का कहना है कि 20 मीटर काम ही शेष रह गया है। लोनिवि को निर्माण कार्य शुरू करना चाहिए। भटावली से पीएसी तिराहे तक करीब पांच किमी सीवर लाइन डालने का काम जल निगम ने कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article