{"_id":"5d34c9408ebc3e6d1766f24c","slug":"kanwadiyon-ka-hangama-city-news-mbd3158200100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवडियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवडियों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। कटघर से ब्रजघाट जा रहे कांवड़ियों के एक जत्थे ने रविवार को दिल्ली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि पेट्रोल पंप से उन्होंने डीजल लिया है। डीजल में पानी मिला हुआ था, जिस वजह से जनरेटर खराब हो गया। जनरेटर खराब होने की वजह से ब्रजघाट जाने में देरी हुई है। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने समझा बुझाकर कांवड़ियों को शांत किया। पेट्रोल पंप के मालिक का कहना है कि डीजल में मिलावट होने का आरोप बेबुनियाद है। जनरेटर डीजल की वजह से खराब नहीं हुआ है।
डबल फाटक निवासी आशीष सैनी ने बताया कि करीब 30 कांवड़ियों के साथ वह लोग बड़ी कांवड़ लेकर ब्रजघाट जा रहे थे। दिल्ली रोड पर उन्होंने एक पेट्रोल पंप से डीजल खरीदकर जनरेटर में डाला। डीजल डालने के बाद जनरेटर खराब हो गया। जनरेटर की खराबी की वजह वह लोग करीब दो घंटे से पेट्रोल पंप पर ही रुके हुए थे। काफी प्रयास करने के बाद भी जनरेटर स्टार्ट नहीं हुआ। जिसके बाद हंगामा कर विरोध जताया तो पुलिस मौके पर पहुंची। एसएचओ मझोला अजय गौतम ने बताया कि कांवड़ियों द्वारा हंगामा किए जाने की जानकारी थाने पर नहीं दी गई है। न ही इस मामले में कोई शिकायत दर्ज कराई गई है। कांवड़ यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था के हिसाब से जगह जगह पुलिस तैनात की गई है। मुमकिन है कि हंगामे की सूचना पर आसपास ही तैनात पुलिस वहां पर पहुंची हो और कांवड़ियों को समझाकर आगे भेज दिया गया, जिस वजह से शिकायत नहीं की गई।