फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanvdion inundation of roads, the route diverted, the school closed tomorrow

सड़कों पर कांवड़ियों का सैलाब, रूट डायवर्ट, कल से स्कूल बंद

Fri, 12 Aug 2016 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 12 Aug 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
Kanvdion inundation of roads, the route diverted, the school closed tomorrow
कांवड़िया - फोटो : demo
सड़कों पर कांवड़ियों का रैला है और हाईवे पर दूर तक बम भोले के जयकारों की गूंज है। सड़कों पर कांवड़ियों का सैलाब उमड़ते ही पुलिस ने शुक्रवार से रूट डायवर्जन लागू करने का फैसला किया है। हालांकि आंशिक तौर पर डायवर्जन गुरुवार को ही लागू करना पड़ा। उधर, सड़कों पर कांवड़ियों के ‘कब्जे’ की वजह से डीएम ने शनिवार और सोमवार को स्कूल - कालेजों में अवकाश घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह से ही सड़कों पर कांवड़ियों की भीड़ थी। शाम होते - होेते कांवड़ियों का कारवां बढ़ता चला गया। हरिद्वार व बृजघाट से कांवड़ लेकर आने वालों की कतारें हाईवे पर हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस ने आंशिक रूप से गुरुवार को ही डायवर्जन लागू कर दिया। शुक्रवार को पूर्ण रूप से डायवर्जन लागू रहेगा। इसके लिए हाईवे पर 29 प्वाइंट पर पुलिस पिकैट लगाई गई हैं। पुलिस की मोबाइल पार्टियां भी हाईवे पर तैनात की गई हैं।
विज्ञापन


हाईवे पर कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शनिवार और सोमवार को स्कूल - कालेजों की छुट्टी कर दी गई है। शुक्रवार से डायवर्जन लागू कर दिया गया है, ताकि कांवड़ियों को गंतव्य तक पहुंचने में असुविधा न हो। -  जुहैर बिन सगीर, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज से सोमवार तक इस तरह दौड़ेगा ट्रैफिक
1. बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन वाया रामपुर, शाहबाद, बिलारी, चंदौसी, बहजोई, नरोरा, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद होकर दिल्ली पहुंचेंगे और दिल्ली से चलकर इसी मार्ग से बरेली पहुंचेंगे।
2. रामपुर से मुरादाबाद की ओर आने वाले वाहन वाया शाहबाद, बिलारी, कुंदरकी होते हुए अस्थाई बस स्टैंड पंडित नंगला पहुंचेंगे तथा इसी मार्ग से वापस होकर रामपुर जाएंगे।
3. मुरादाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन अस्थाई बस स्टैंड पंडित नंगला से बिलारी, चंदौसी, बहजोई, नरोरा, डिवाई, बुलंदशहर, हापुड़ गाजियाबाद होकर दिल्ली पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे।
4. अमरोहा से रामपुर/ बरेली की ओर जाने वाले वाहन डींगरपुर तिराहा पाकबड़ा से गांगन, डींगरपुर, कुंदरकी , बिलारी, शाहबाद होकर रामपुर पहुंचेंगे तथा इसी मार्ग से वापस मुरादाबाद आएंगे।
5. मुरादाबाद से बिजनौर/ हरिद्वार जाने वाले भारी वाहन/ बसें काशीपुर तिराहा से ठाकुरद्वारा जसपुर (उत्तराखंड) अफजलगढ़, धामपुर होते हुए जाएंगे तथा इसी मार्ग से वापस आएंगे। भारी वाहनों को सिरसवां दोराहे तक ही जाने दिया जाएगा।

6. धामपुर से मुरादाबाद की ओर आने वाले वाहन स्योहारा, सूरजनगर, ठाकुरद्वारा, भोजपुर होते हुए काशीपुर तिराहा पहुंचेंगे और इसी मार्ग से वापस जाएंगे।


दूरी बढ़ने पर रोडवेज ने बढ़ाया किराया
मुरादाबाद। आज से रोडवेज की बसें रूट बदलकर चलेंगी। दूरी बढ़ने पर रोडवेज ने किराया भी बढ़ा दिया है। मुरादाबाद से दिल्ली तक का सफर 15 रुपये तक महंगा हो रहा है। बसें बिलारी, चंदौसी, बहजोई, नरोरा, शिकारपुर, बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद होकर दिल्ली पहुंचेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed