फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanth woman murder case: People got angry due to non-arrest of accused, blocked highway by placing dead body

कांठ महिला हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से भड़के लोग, हाईवे पर शव रख लगाया जाम, भारी फोर्स तैनात

Tue, 15 Oct 2024 10:44 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 15 Oct 2024 10:44 AM IST
सार

कांठ में महिला की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में गुस्सा भर गया। उन्होंने हाईवे पर जाम लगाकर पुलिस पर हीलाहवाली बरतने का आरोप लगाया। माैके पर भारी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है।

विज्ञापन
Kanth woman murder case: People got angry due to non-arrest of accused, blocked highway by placing dead body
कांठ में गुस्साए लोगों ने लगाया जाम - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

कांठ थाना क्षेत्र के दरियापुर रफायतपुर गांव में महिला की हत्या और देवरानी को बेहोश करने के आरोपियों के नहीं पकड़े जाने से ग्रामीणों में गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने मंगलवार को  गांव गढ़ी सलेमपुर में मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर जाम लगा दिया। आनन-फानन पहुंचे अधिकारियों ने जाम खुलवाने की कोशिश की तो मामला और बिगड़ गया।

विज्ञापन


माैके पर एसडीएम प्रिंस वर्मा, सीओ अपेक्षा निंबाड़िया, थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम जयदेव सिंह यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह भारी फोर्स के साथ मौजूद हैं। ग्रामीणों को समझने और कार्रवाई का आश्वासन दिया जा रहा है। ग्रामीणों और परिजनों का कहना है कि महिला के हत्यारोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए। 
विज्ञापन


सोमवार को दरियापुर रफायतपुर गांव में सीमा (38) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने उसकी देवरानी को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर कमरे में बंद कर दिया। दोपहर बाद परिजन खेत से लाैटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के हरपाल सिंह सोमवार की सुबह करीब नाै बजे अपने बड़े बेटे राहुल कुमार, छोटे बेटे गौरव कुमार और सौरभ कुमार के साथ पशुओं के लिए चारा लेने खेत पर गए थे। घर में राहुल की पत्नी सीमा (38) और सौरभ की पत्नी सुधा (31) थीं। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सभी लोग खेत से घर पहुंचे तो कोई दिखाई नहीं दिया।

गौरव ने कमरे में जाकर देखा तो सुधा बेहाेशी की हालत में फर्श पर पड़ी थी और मुंह और हाथ-पैर दुपट्टे से बंधे थे। परिजनों ने सीमा की तलाश की तो वह घर में ही बने भूसे के कमरे में मृत पड़ी थी। धारदार हथियार से उसका गला रेता गया था।

परिजन बेहोश सुधा को बिजनौर के कस्बा स्योहारा ले गए और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद फोसेंसिक, डॉग स्क्वाड और एसओजी की टीम को भी मौके पर बुलाया। मृतका के पति राहुल कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 


हत्याकांड के चाैबीस घंटे गुजर जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई इसलिए स्थानीय लोगों में गुस्सा भर गया। उन्होंने पुलिस पर हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed