फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanth MLA said unemployment and inflation are rampant

Moradabad News: कांठ विधायक बोले बेरोजगारी और महंगाई का है बोलबाला

Sat, 21 Jun 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 21 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Kanth MLA said unemployment and inflation are rampant
कांठ। सपा विधायक व यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने शुक्रवार को नगर स्थित सपा कार्यालय पर पहुंचकर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से भी बात की। साथ ही लोगों को सपा की नीतियों के बारे में बताया।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक के समक्ष लोगों ने सीवरेज, पेयजल, गली, सड़क, बिजली लाइन के तारों, राशन न मिलने, राशन की पात्रता सूची में नाम न होने, जमीन की पैमाइश न हो पाने, विधवा, वृद्धावस्था, दिव्यांग पेंशन आदि के संबंध में अपनी-अपनी समस्याएं रखते हुए समाधान करने की मांग की। विधायक अधिकारियों को समस्याओं का समय पर समाधान करने के लिए कहा। उन्होंने कि कहा आने वाला समय सपा का है। इस समय देश और प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई का बोलबाला है। किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार में जनता परेशान है।संविधान विरोधी कार्य किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फुरकान अली, सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव विक्रम सिंह यादव, अरशद फुरकान खां, साकिब अली, पिंटू विश्नोई, भूरा खां, उम्मेद चौधरी, दानिश चौधरी, रामवीर जाटव, नफीस शाका कुरैशी, सतीश कुमार, जसराम सिंह, समरपाल सिंह, हरपाल यादव, मुजीब चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed