{"_id":"6a5940dabd0f09fe5c0ce3c8","slug":"kanth-chc-operating-without-specialist-doctors-every-critical-patient-is-being-referred-kanth-news-c-277-1-smbd1007-114563-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विशेषज्ञ डॉक्टरों के बिना चल रही कांठ सीएचसी, हर गंभीर मरीज हो रहा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विशेषज्ञ डॉक्टरों के बिना चल रही कांठ सीएचसी, हर गंभीर मरीज हो रहा रेफर
Fri, 17 Jul 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
कांठ। सीएचसी वर्षों से विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है। हालत यह है कि गंभीर बीमारियों, सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों और जटिल मामलों में इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है। इससे समय पर इलाज मिलने में देरी होती है और कई मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ता है।
सीएचसी में बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (गायनी), हड्डी रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ और सर्जन के पद लंबे समय से खाली हैं। विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने से बड़ी संख्या में मरीजों को इलाज के लिए मुरादाबाद जिला अस्पताल या निजी अस्पतालों की दौड़ लगानी पड़ रही है, जहां उन्हें आर्थिक बोझ भी उठाना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कांठ और आसपास के दर्जनों गांवों की बड़ी आबादी इस सीएचसी पर निर्भर है। कई वर्षों से विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की जा रही है। जनप्रतिनिधियों ने भी इस मुद्दे को शासन स्तर पर उठाया, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया।
सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि विशेषज्ञों की तैनाती के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र लिखा है। उम्मीद है कि जल्द ही डॉक्टर मिल जाएंगे। कांठ विधायक कमाल अख्तर ने बताया कि सीएचसी को ट्रामा सेंटर का दर्जा दिलाने की मांग शासन और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के समक्ष रखी गई है। हाल ही में इस संबंध में फिर से वार्ता हुई है। ट्रामा सेंटर की स्वीकृति मिलने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति का रास्ता भी साफ होगा और यहां मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। संवाद