फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanshiram awakened political consciousness among the Bahujan society: Kamal

कांशीराम ने बहुजन समाज में राजनीतिक चेतना जगाई : कमाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Kanshiram awakened political consciousness among the Bahujan society: Kamal
कांठ। गांव गोपालपुर नत्था नगला उर्फ कोकरपुर में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा व विचार गोष्ठी में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने कांशीराम की पुण्यतिथि मनाते हुए उन्हें याद किया। साथ ही उनके द्वारा सामाजिक समानता, बहुजन समाज के अधिकारों और राजनीतिक चेतना के लिए किए गए कार्यों के बारे में बताया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कांठ विधायक सह पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा कि कांशीराम ने दलितों, पिछड़ों, शोषितों और वंचितों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर संगठित होने की प्रेरणा दी। उनका जीवन सामाजिक भेदभाव और अन्याय के खिलाफ संघर्ष को समर्पित रहा। कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर कांशीराम ने बहुजन समाज में राजनीतिक चेतना जगाई थी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम ने अपना पूरा जीवन शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों एवं सम्मान की लड़ाई के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी प्रेरणा देते हैं। वहीं सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारी चंद्रशेखर चौधरी, जिला पंचायत सदस्य डॉ. नौरतन सिंह, जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर कमल सिंह, विजेंद्र सिंह, भीमपाल सिंह, अंतर सिंह, ओमप्रकाश, सरजीत, प्रेमचंद्र, बलवंत सिंह, अशोक कुमार, चंद्रकिशोर, सीताराम, प्रवीण सिंह, चंद्रपाल सिंह, दिनेश कुमार, सुखीराम सिंह, धर्मपाल सिंह, होराम सिंह, वीर सिंह, सोमवीर सिंह, आनंद सिंह गौतम व कुशल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed