फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kanika and Haider Abbas overall champions in athletics

Moradabad News: एथलेटिक्स में कनिका व हैदर अब्बास ओवरऑल चैंपियन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Kanika and Haider Abbas overall champions in athletics
मुरादाबाद।
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज के हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। एथलेटिक्स के 24 इवेंट्स में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग में कनिका व पुरुष वर्ग में हैदर अब्बास ओवरऑल चैंपियन रहे।
मुख्य अतिथि के संयुक्त निदेशक अभियोजन चंद्र प्रकाश मणि त्रिपाठी, अति विशिष्ट अतिथि अभियोजन अधिकारी राजेश यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाणपत्र भेंट किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में केजीके कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील चौधरी, प्रो. अनिल चौहान, दया आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अनिता फर्सवाण, डॉ. मनीष भट्ट, हिमांशु यादव आदि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। इसलिए पढ़ाई के साथ-साथ मन लगाकर खेलों में भी अपनी शत प्रतिशत क्षमता के साथ अभ्यास करें। हिंदू कॉलेज के क्रीड़ा सचिव डॉ. पंकज सिंह ने दो दिवसीय खेलों की आख्या प्रस्तुत की। हिंदू कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत ने जीवन में खेलों के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन


इस प्रकार रहे परिणाम
महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रगति प्रथम, सिमरन द्वितीय व श्वेता सैनी तृतीय रहीं। 3000 मीटर दौड़ में कनिका पाल प्रथम, शाईबा द्वितीय व अनीता कश्यप तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में शाईबा प्रथम, वंशिका द्वितीय व आंचल तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में शाईबा प्रथम, किरण द्वितीय व छाया तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुरुष वर्ग में 100 मीटर दौड़ में मोहम्मद तालिब प्रथम, राजकुमार द्वितीय व कौशल कुमार तृतीय स्थान पर रहे। 5000 मीटर दौड़ में विनोद कुमार प्रथम, जबर सिंह द्वितीय, शिवम तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में अनंत कुमार प्रथम, राजकुमार द्वितीय व मयंक कुमार तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में हैदर अब्बास प्रथम, विनोद कुमार द्वितीय, विकास सिंह तृतीय स्थान पर रहे।



इनकी रही मौजूदगी
हिंदू कॉलेज की खेल समिति के सदस्य डॉ. मोहम्मद साकिब, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. एसबी यादव, डॉ. विवेक कृष्ण, डॉ. राजेश तोमर, प्रो. आशुतोष, प्रो. आनंद सिंह, प्रो. अलका रानी, प्रो. प्रियंशा सिंह, प्रो. शालिनी राय, प्रो. अनिल चौहान, प्रो. संजय रस्तोगी, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. जेके पाठक, प्रो. मुकेश बाबू, प्रो. संजय शर्मा, डॉ. उन्मेष सिन्हा, डॉ. कुलदीप वर्मा, डॉ. राजीव चौहान, राम जियावन, रोहित सिंह, दीपक अरोरा, अतुल माथुर, रणवीर सिंह, विजेंदर पाल सिंह आदि ने सक्रिय सहयोग किया। संचालन डॉ. अमित वैश्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed