फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kalash Yatra will be taken out today for Maa Baglamukhi Mahayagna

Moradabad News: मां बगलामुखी महायज्ञ के लिए आज निकलेगी कलश यात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra will be taken out today for Maa Baglamukhi Mahayagna
मुरादाबाद। सिविल लाइंस इलाके में पीतांबरा मां बगलामुखी देवी महायज्ञ एवं श्री शिव कथा के भव्य आयोजन की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गई हैं। यह धार्मिक आयोजन 30 जनवरी से तीन फरवरी तक चलेगा। इसी क्रम में शुक्रवार भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इससे पहले बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे पथ तैयारी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मेहंदी एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिरस में डूब गया। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों पर महिलाओं ने भावपूर्ण नृत्य किया और पूरे परिसर में श्रद्धा, उल्लास और आस्था का विशेष संचार देखने को मिला। मेहंदी कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आयोजन को भव्य बना दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रिया अग्रवाल, अनीता श्रीवास्तव, शालिनी अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, वीना अरोरा, दिव्या अग्रवाल आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम का आयोजन श्री परिवार दिव्य महायज्ञ समिति एवं श्री परिवार दिव्य महायज्ञ समिति ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि कलश यात्रा, महायज्ञ और शिव कथा के माध्यम से नगर में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed