फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kaif and Ansh gave victory to Rukmani Academy

Moradabad News: कैफ और अंश ने रुक्मणी एकेडमी को दिलाई जीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Kaif and Ansh gave victory to Rukmani Academy
मुरादाबाद। रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में आर्यंस क्रिकेट एकेडमी को एकतरफा मुकाबले में नौ विकेट से हरा दिया। टीम की जीत में कप्तान मो. कैफ और अंश गौतम ने अहम भूमिका निभाई। मो. कैफ ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्कों के मदद से नाबाद 81 और अंश गौतम ने नाबाद 53 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी आर्यंस क्रिकेट एकेडमी 28.1 ओवर में 138 रन पर ही ढेर हो गई। टीम के लिए आर्यन चौधरी ने अर्धशतक जड़ते हुए 60 रन बनाए। वहीं, मानित चौधरी ने 17 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी टीम से अब्दुल वहाब और मो. अरीब ने दो-दो, सुबहान, अरबाज, अहम और अरीब ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जवाब में रुक्मणी क्रिकेट एकेडमी ने 18 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के लिए कप्तान मो. कैफ ने नाबाद 81 और अंश गौतम ने नाबाद 53 रन बनाए। आर्यंस एकेडमी के गेंदबाज ईशा ने एकमात्र विकेट हासिल किया। मो. कैफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में अहमद रजा और मो. सायम ने अंपायरिंग और मो. अरीब ने स्कोरिंग की। इस मौके पर रुक्मणी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन सिद्धार्थ मलिक, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन सिद्दीकी, टूर्नामेंट आयोजक मो. हसीन, कमाल पाशा, तरुण चीमा, वाहिद हुसैन, शाने आलम, ओम दत्त शर्मा, नदीम अहमद, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed