फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   kabbdi tournament start

हिंदू कालेज में हुआ दो दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट का आगाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
kabbdi tournament start
मुरादाबाद। साहू ओमकार सरन कोठीवाल कबड्डी टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को हिंदू कॉलेज मुरादाबाद के मैदान पर हुआ। दो दिवसीय टूर्नामेंट का उद्घाटन कॉलेज के अध्यक्ष और आईएफटीएम के कुलाधिपति राजीव कोठीवाल ने किया। इनसमें मुरादाबाद मंडल और मेरठ मंडल की आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

यह टूर्नामेंटहिंदू कॉलेज मुरादाबाद के पूर्व अध्यक्ष ओमकार शरण कोठीवाल की स्मृति मे आयोजित किया जा रहा है। कॉलेज के प्रबंधक अमित कोठीवाल ने पूर्व अध्यक्ष के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। प्रबंध समिति के संयुक्त सचिव आरएन अग्रवाल ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसएस रावत ने खिलाड़ियों में उत्साह भरते हुए कहा कि अब हौसलों की उड़ान हो, तेरी जद में आसमान हो। हारने की चिंता किसे है, जब दिल में हिंदुस्तान हो। प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों से खेल में अनुशासन का पालन करने का आह्वान किया। इस मौके पर क्रीडाधिकारी अनिमेष सक्सेना, सहायक क्रीडाधिकारी अश्वनी त्यागी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मदन कुमार, यू मुंबा कबड्डी टीम के उपकप्तान और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक सिंह, नेशनल मेडलिस्ट हैंडबॉल अरुण चौधरी, उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम के पूर्व खिलाड़ी गजेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। कॉलेज के प्राचार्य ने बताया कि आठ टीमों को दो भागों में बांट कर मैच शुरू करा दिए गए हैं। विजेता टीम के लिए 51000 रुपये और उपविजेता टीम के लिए 21000 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की गई है। कार्यक्रम का संचालन डॉ एसबी यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed