फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Kabaddi died after falling from a two-storey house

दो मंजिला मकान से गिरकर कबाड़ी की मौत

Wed, 07 Oct 2020 04:31 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 07 Oct 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
Kabaddi died after falling from a two-storey house
कबाड़ी के दुकान का सामान - फोटो : amar ujala

कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर दो मंजिला मकान से गिरकर एक कबाड़ी की मौत हो गई। हादसे के समय कबाड़ी छत से कबाड़ा उतारने के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आकर गिरा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कबाड़ी को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां उससे मृत घोषित कर दिया गया।  

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार के मुताबिक मृतक की पहचान 45 वर्षीय इकरार के रूप में हुई है। वह गलशहीद थाना क्षेत्र के बकरी का आता निवासी है। बताया जा रहा है कि इकरार कबाड़ खरीदने और बेचने का कार्य करता था। बुधवार दोपहर इकरार कोतवाली क्षेत्र के मंडी चौक में कबाड़ खरीदने के लिए गया था। इसी दौरान उसका सौदा मंडी चौक निवासी व्यक्ति से हुआ। 
विज्ञापन


उस व्यक्ति का सामान दूसरी मंजिल की छत पर पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि इकरार दो मंजिला मकान की छत से कबाड़ का सामान उतार रहा था।  इसी दौरान पैर फिसलने से वह नीचे आकर गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। इकरार के परिवार में पत्नी एक बेटी और चार बेटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed