{"_id":"5f466cfa2b63c6670b727aba","slug":"junior-engineer-of-lda-looted-in-moradabad-highway-fir-registered-and-investigation-going-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बदमाशों ने हाईवे पर पंक्चर किया टायर, अवर अभियंता को बेहोश कर लूटे नकदी, मोबाइल और कपड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बदमाशों ने हाईवे पर पंक्चर किया टायर, अवर अभियंता को बेहोश कर लूटे नकदी, मोबाइल और कपड़े
Wed, 26 Aug 2020 07:39 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 26 Aug 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Twitter
मुरादाबाद के मझोला थानाक्षेत्र में बदमाशों ने दिल्ली हाईवे पर कील डालकर लखनऊ विकास प्राधिकरण के अवर अभियंता की कार में पंक्चर कर दिया। इसके बाद
विज्ञापन
बदमाश मदद के बहाने अवर अभियंता के पास पहुंचे और मुंह पर रुमाल रखकर उन्हें बेहोश कर 88 हजार रुपये, कपड़ों का बैग व मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
होश आने पर पीड़ित ने मझोला थाने में केस दर्ज कराया है। मेरठ जनपद करतापुर थानाक्षेत्र के शताब्दी नगर निवासी जगदीश सिंह लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) में अवर अभियंता हैं। जगदीश ने बताया कि 24 अगस्त की रात वह लखनऊ से मेरठ अपनी वैगनआर कार से जा रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब 10 बजे मझोला क्षेत्र में हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास अचानक से उनकी कार के टायर में पंक्चर हो गया। जगदीश ने हाईवे के किनारे कार रोक दी और टायर देखने लगे।
विज्ञापन
इसी दौरान वहां तीन युवक पहुंचे। उन्होंने जगदीश को मदद का आश्वासन दिया। जगदीश कुछ समझ पाते इससे पहले उनमें से एक युवक ने उनके मुंह पर रुमाल लगा दिया, जिससे जगदीश बेहोश हो गए।
उन्होंने बताया कि काफी देर बाद वह होश में आए तो उनकी जेब से आठ हजार रुपये, बैग से 80 हजार रुपये, कपड़ों के दो बैग, मोबाइल व अन्य सामान कार से गायब थे।
इसके बाद उन्होंने एक राहगीर के मोबाइल से अपने परिजन और रिश्तेदारों को सूचना दी।
सूचना मिलने पर परिजन पहुंच गए और वह जगदीश को अस्पताल ले गए। मझोला थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।