फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Judicial investigation commission arrived to investigate Sambhal riot

Moradabad News: संभल बवाल की जांच के लिए पहुंचा न्यायिक जांच आयोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Judicial investigation commission arrived to investigate Sambhal riot
मुरादाबाद। संभाल बवाल की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग सोमवार शाम को मुरादाबाद पहुंच गया। मंगलवार सुबह आयोग के सदस्य संभल रवाना होंगे और बवाल के पीड़ित लोगों के बयान दर्ज करेंगे। आयोग का आना अब और महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि पुलिस ने बवाल में पांच लोगों की हत्या के मामले में एक आरोपी अफरोज को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हालांकि, बवाल से जुड़े ज्यादातर लोग संभल में नहीं हैं, लिहाजा आयोग के लिए जल्द जांच पूरी करना आसान नहीं होगा। जिला प्रशासन ने न्यायिक आयोग के रुकने के लिए सर्किट हाउस में व्यवस्था की। न्यायिक आयोग में रिटायर्ड जज सोहन लाल, रिटायर्ड आईपीएस एके जैन व रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अमित मोहन प्रसाद शामिल हैं। आयोग ने पहले भी संभल जाकर जांच पड़ताल की थी।
विज्ञापन

नवंबर में जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर हुए बवाल की साजिश दुबई में बैठकर रचे जाने की बात सामने आने के बाद मामला और पेचीदा हो गया है। जांच आयोग मंडलीय व संभल के जिला स्तरीय अधिकारियों से भी इनपुट ले रहा है। सोमवार शाम को सर्किट हाउस में कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह व डीआईजी मुनिराज जी के साथ जांच आयोग ने बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed