फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   journey of sarital in commonwealth finished

कॉमनवेल्थ में सरिता का सफर खत्म, मजबूत हौसले से नेशनल गेम्स के लिए भरेंगी दम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
journey of sarital in commonwealth finished
संभल/मुरादाबाद। कोई तुम्हें तब तक नहीं हरा सकता, जब तक तुम खुद से न हार जाओ। अभिनेता सलमान खान की स्पोर्ट्स आधारित फिल्म सुल्तान का यह संवाद आज हैमर थ्रो खिलाड़ी सरिता सिंह की हिम्मत का आधार है। गुरुवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में सरिता सिंह का सफर क्वालीफाई राउंड में ही खत्म हो गया। प्रैक्टिस के दिनों में 64 मीटर तक थ्रो करने वाली सरिता बर्मिंघम में क्वालीफाई राउंड में 57.48 मीटर तक ही थ्रो कर सकीं। हालांकि उनका पर उनका जीत का जज्बा अभी बरकरार है।
विज्ञापन

फाइनल के लिए बारह खिलाड़ी चयनित होने थे जबकि सरिता 13वें स्थान पर रहीं। इससे वह मायूस जरूर हुई हैं लेकिन हिम्मत नहीं हारी है। सरिता का कहना है कि आने वाले दिनों में नेशनल गेम्स और एशियन गेम्स आयोजित होने हैं। इनके लिए वह डटकर अभ्यास करेंगी। उनका कहना है कि लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक भारत के लिए विश्व चैंपियनशिप में पदक नहीं ले आतीं। उनके पति एथलीट रोमित सिंह, पिता प्रकाश सिंह और माता शकुंतला देवी न फोन पर उनसे बात कर हौसलाफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed