फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Jharkhand woman arrested with opium worth Rs 45 lakh

Moradabad News: 45 लाख की अफीम के साथ झारखंड की महिला गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand woman arrested with opium worth Rs 45 lakh
मुरादाबाद। कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक महिला को गिरफ्तार कर उससे तीन किलो 288 ग्राम अफीम बरामद की। झारखंड के हजारीबाग की रहने वाली महिला हेमंती देवी ने कपड़ों में अफीम छिपा रखी थी। बरामद की गई अफीम की अनुमानित कीमत 45 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस महिला से पूछताछ कर अफीम तस्कर गिरोह के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात सूचना मिली थी कि एक महिला झारखंड से लुधियाना जा रही है। उसके पास अफीम है। सीओ अर्पित कपूर, सीओ सुनीता दहिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे पर महिला की तलाश शुरू की गई। इसी बीच महिला रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस को देखकर बस से उतर गई और पैदल ही रेलवे स्टेशन की ओर जाने लगी।
विज्ञापन

महिला रेलवे स्टेशन के गेट नंबर एक के सामने खड़ी होकर बस का इंतजार करने लगी। इसी दौरान पुलिस टीम ने उसे घेर लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम हेमंती देवी बताया। वह झारखंड के हजारीबाग जनपद के चौपारन थाना क्षेत्र के देहर गांव की रहने वाली है और हरियाणा के मानेसर में कपड़े की फैक्टरी में नौकरी करती है। उसके पति की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला दरोगा राजवेंद्र कौर ने तलाशी ली तो महिला के कपड़ों से तीन किलो 288 ग्राम अफीम मिली। महिला ने बताया कि उसे हजारीबाग के विकास ने अफीम दी थी, जिसे लुधियाना रेलवे स्टेशन तक पहुंचाना था। एसपी सिटी ने बताया कि महिला ने पूछताछ में कबूला है कि वह इससे पहले भी कई बार अफीम पहुंचा चुकी है। कोतवाली में महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया है। शनिवार शाम महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed